IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने अपने साथी वैभव सूर्यवंशी की तारीफ करते हुए कहा कि इतनी कम उम्र में भी वह विरोधी गेंदबाज की ख्याति से भयभीत नहीं होता। पंद्रह वर्ष के सूर्यवंशी ने आईपीएल में जसप्रीत बुमराह से लेकर पैट कमिंस तक सभी की बखिया उधेड़ी है। मोहम्मद सिराज, जोश हेजलवुड और कैगिसो रबाडा की गेंदों पर भी उन्होंने खूब रन बनाए हैं। बुधवार को उन्होंने कमिंस को लगातार तीन छक्के लगाए।IPL 2026
Read Also-इस्तीफे की अटकलों के बीच कर्नाटक CM सिद्दारमैया ने की मंत्रिमंडल सहयोगियों के साथ ब्रेकफास्ट मीटिंग
सूर्यवंशी के 29 गेंद में 97 रन की मदद से रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को हराकर दूसरे क्वालीफायर में जगह बनाई। जुरेल ने कहा ,‘‘ वैभव के बारे में सबसे अच्छी बात यह है कि वह कुछ योजना बनाकर नहीं खेलता क्योंकि वह बहुत अभ्यास करता है और उसे खुद पर भरोसा है। उसे खुद पर एक पल का भी संदेह नहीं होता कि वह ऐसा नहीं कर सकेगा।’’इस सत्र में छह अर्धशतक जमा चुके जुरेल ने कहा ,‘‘ जब हम अकादमी में जाते हैं तो हमसे कहा जाता है कि गेंदबाज को नहीं, गेंद को देखो।IPL 2026
Read Also-दिल्ली में हर्ष मल्होत्रा और हरियाणा में अर्चना गुप्ता को बनाया गया BJP प्रदेशाध्यक्ष
17 बरस की उम्र में हम हमेशा गेंदबाज को देखते हैं कि यह इतना बड़ा गेंदबाज है लेकिन वैभव सिर्फ गेंद को देखता है। वह किसी गेंदबाज की परवाह नहीं करता।’’सनराइजर्स हैदराबाद के सहायक कोच जेम्स फ्रेंकलिन ने कहा ,‘‘ समझ में नहीं आता कि उसे कहां गेंद डाली जाए। हमने उसे फुल लैंग्थ, लेग स्टम्प के भीतर, स्विंग हर गेंद डालकर देखा लेकिन उसने आसानी से खेल ली । पिच भी बल्लेबाजों की मददगार थी ।’’ उन्होंने कहा,‘‘ मैने इस तरह की प्रतिभा कभी नहीं देखी। अभी उसके कैरियर के 25 साल बाकी है और वह बेहतर ही होता जाएगा।’’IPL 2026
