Economy: चालू वित्त वर्ष में 5,000 करोड़ रुपये से अधिक लाभ कमाने को लेकर मजबूत स्थिति में है सेंट्रल बैंक

Economy:

Economy: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी कल्याण कुमार ने कहा कि स्थगित कर परिसंपत्ति (DTA) से जुड़े प्रभाव के समाप्त होने के बाद बैंक चालू वित्त वर्ष 2025-26 में 5,000 करोड़ रुपये के वार्षिक लाभ के लक्ष्य तक पहुंचने को लेकर मजबूत स्थिति में है। वित्त वर्ष 2025-26 की जनवरी-मार्च तिमाही में सरकारी बैंक को स्थगित कर परिसंपत्ति को 35 प्रतिशत के बजाय 25 प्रतिशत की दर से मान्यता देने के कारण 632 करोड़ रुपये का एकमुश्त झटका लगा। कुमार ने कहा, ‘‘चालू वित्त वर्ष से हम नई कर व्यवस्था में जा रहे हैं। इससे हमारे वार्षिक लाभ में 600-700 करोड़ रुपये का अतिरिक्त फायदा होगा, जिससे शुद्ध लाभ में सुधार आएगा।’’Economy

Read Also-PM Modi ने राज्यों से कहा- ‘जल विवादों का समाधान सहयोग के जरिये किया जाए’

यह पूछे जाने पर कि क्या बैंक वित्त वर्ष 2026-27 में 5,000 करोड़ रुपये के लाभ का आंकड़ा पार कर सकता है, उन्होंने कहा, ‘‘वित्त वर्ष 2025-26 में बैंक ने 4,369 करोड़ रुपये का लाभ दर्ज किया था और मौजूदा वृद्धि दर को देखते हुए सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के लिए 5,000 करोड़ रुपये का लक्ष्य कोई चुनौती नहीं होना चाहिए।’’ उन्होंने कहा कि किसी भी वित्तीय संगठन के लिए ग्राहक केंद्रित दृष्टिकोण सबसे महत्वपूर्ण है और बदलते कारोबारी माहौल के अनुरूप खुद को ढालना जरूरी है।Economy

इसमें कार्यबल, प्रक्रियाओं और प्रौद्योगिकी की अहम भूमिका होती है। कुमार ने कहा कि लाभदायक और टिकाऊ कारोबारी वृद्धि के लिए मानव संसाधन (HR) में बदलाव जरूरी है। इसके साथ ही उत्पादों और प्रक्रियाओं में भी समय के अनुरूप सुधार होना चाहिए। उन्होंने कहा कि अब देनदारी और परिसंपत्ति दोनों पक्षों पर विभिन्न वर्गों के अनुरूप उत्पाद तैयार किए गए हैं।Economy

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *