महाराष्ट्र में जहरीली शराब का कहर, पिंपरी-चिंचवड में 7 लोगों ने दम तोड़ा, जांच में जुटी पुलिस

Maharashtra

Maharashtra: पिंपरी चिंचवड में संदिग्ध जहरीली शराब पीने से सात लोगों की मौत हो गई है, जबकि पुणे में 24 घंटे के भीतर तीन और लोगों की मौत के मामले में इसी पहलू की जांच की जा रही है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पिंपरी-चिंचवड में हुई मौतों के सिलसिले में आठ लोगों को हिरासत में लिया गया है। तीन लोगों का एक अस्पताल में इलाज किया जा रहा है जिनके बारे में भी संदेह है कि उन्होंने संदिग्ध जहरीली शराब का सेवन किया था।Maharashtra: 

Read Also- Bollywood: अभिनेत्री कंगना रनौत ने अस्पताल कर्मियों के सम्मान में ‘भारत भाग्य विधाता’ का मोशन पोस्टर किया शेयर

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि उन्होंने संदिग्ध जहरीली शराब से हुई सात मौतों की जांच के आदेश दे दिए हैं।पुलिस ने बताया कि पिंपरी-चिंचवड़ के फुगेवाडी इलाके में मेथेनॉल मिली शराब की कथित आपूर्ति के संबंध में एक प्रमुख तस्कर सहित कुल आठ लोगों को हिरासत में लिया गया है।पिंपरी चिंचवड के पुलिस उपायुक्त (जोन-प्रथम) संदीप आटोले ने कहा, ‘‘फुगेवाडी में मौत की कई घटना सामने आने के बाद हमने जांच शुरू की। संदिग्ध जहरीली शराब पीने से अब तक सात लोगों की मौत हुई है और तीन अन्य का इलाज जारी है।’’Maharashtra: 

Read Also- Bollywood: फिल्म निर्माता करण ने शाहरुख खान और आलिया को किया अनफॉलो, वजह जान चौंक जाएंगे आप

उन्होंने बताया कि मौत का सटीक कारण जानने के लिए रिपोर्ट का इंतजार है।अधिकारी ने बताया कि राज्य आबकारी विभाग और स्थानीय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में आठ लोगों को हिरासत में लिया गया।इस बीच, पुणे पुलिस ने हडपसर इलाके में 24 घंटे में तीन लोगों की मौत के बाद जहरीली शराब के पहलू से जांच शुरू की है।Maharashtra: 

राज्य आबकारी आयुक्त अतुल कानडे ने पीटीआई वीडियो से कहा कि फुगेवाडी में हुई मौतों के बाद विभाग ने जांच शुरू कर दी है।कानडे ने कहा, ‘‘हमने योगेश वानखेडे को हिरासत में लिया है, जिसने फुगेवाडी और हडपसर दोनों जगह शराब की आपूर्ति की थी। उसे पिंपरी चिंचवड पुलिस को सौंप दिया गया है और कार्रवाई की जा रही है।’’Maharashtra: 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *