दिल्ली में साकेत हादसे के बाद एक्शन में प्रशासन, एमसीडी के दो इंजीनियर निलंबित

Saket: दिल्ली में साकेत मेट्रो स्टेशन के निकट तीन मंजिला वाणिज्यिक इमारत ढहने से चार लोगों की मौत के मामले में दो इंजीनियरों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। अधिकारियों ने रविवार को ये जानकारी दी।Saket:

Read Also: BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को भाया धामी मॉडल, बोले- 2027 में तीसरी बार बनेगी BJP सरकार

दिल्ली नगर निगम (एमसीडी), दक्षिण जोन के उपायुक्त की ओर से जारी एक आदेश के जरिये सहायक इंजीनियर (भवन), सुदेश सिंह चौहान और जूनियर इंजीनियर (भवन) को शनिवार को सईदुल अजायब इलाके में स्थित इमारत के निरीक्षण में हुई कथित चूक के लिए निलंबित कर दिया गया। इस घटना के बाद कई एजेंसियों ने व्यापक बचाव अभियान चलाया। रविवार को मृतकों की संख्या बढ़कर चार हो गई जबकि मलबे से कई लोगों को निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया।Saket:

Read Also: मध्यप्रदेश: शिवपुरी में आवारा कुत्ते का आतंक, एक के बाद एक 60 लोगों को किया घायल

वेस्टर्न मार्ग पर स्थित इस इमारत में एक कोचिंग संस्थान, कैफे और कार्यालय स्थित थे।घटना के समय इमारत के सबसे ऊपरी तल पर निर्माण कार्य किया जा रहा था। पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) अनंत मित्तल ने कहा कि इमारत मलबे में तब्दील हो गई और मलबा बगल में स्थित टिन शेड की बनी कैंटीन पर गिर गया, जहां मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्र आते हैं।अधिकारियों ने जांच के आदेश दे दिए हैं और घटना का सटीक कारण पता लगाया जा रहा है। Saket:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *