Haridwar: उत्तराखंड के हरिद्वार में सोमवार को डबल डेकर यात्री बस को डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी, जिसके कारण बस पलट गई। बस में सवार करीब 31 यात्री घायल हुए जबकि एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने ये जानकारी दी। साथ ही बस को टक्कर मारने के बाद डंपर अनियंत्रित होकर एक ढाबे में जा घुसा। Haridwar:
Read Also: Sports News: आरसीबी ने चिन्नास्वामी भगदड़ से लिया बड़ा सबक, विक्ट्री परेड ना निकालने का किया ऐलान
हरिद्वार के सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया, “हमें सुबह जानकारी मिली कि अरुणाचल प्रदेश की एक बस, जिसमें राजस्थान के नागौर के यात्री सवार थे, सर्विस लेन से हाईवे की ओर मुड़ते समय पलट गई। जब बस का ड्राइवर बस को पीछे कर रहा था, तभी एक डंपर ने पीछे से उसे टक्कर मार दी। एक यात्री की मौत हो गई है और कई अन्य घायल हैं। बाद में, बेकाबू डंपर पास के ही एक ढाबे में जा घुसा। लेकिन वहां कोई हताहत नहीं हुआ।”
Read Also: गुरुग्राम के स्वर्ण जयंती पार्क में CM नायब सिंह सैनी ने किया योगाभ्यास, स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश
एक घायल यात्री किशन सिंह ने बताया, “एक ट्रक बस के सामने आया, उसने बस को टक्कर मारी और बस पलट गई। बस में 60-70 लोग सवार थे।हादसे वाली जगह से पलटी हुई बस को क्रेन की मदद से हटा दिया गया। Haridwar:
