पश्चिम बंगाल से हटाई गई दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेस्सी की प्रतिमा, वजह जानकर चौंक जाएंगे आप

Kolkata:

Kolkata: अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ी लियोनेल मेस्सी की 70 फुट ऊंची प्रतिमा को सोमवार को सुरक्षा कारणों से यहां लेक टाउन से हटा दिया गया। हालिया तूफानों के कारण प्रतिमा ढांचागत रूप से अस्थिर हो गई थी। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधिकारियों के अनुसार, प्रतिमा को बिना किसी नुकसान के उसके चबूतरे से अलग किया गया और एक ‘हाइड्रोलिक क्रेन’ की मदद से ट्रक पर रखा गया।Kolkata:

Read Also: Sports News: आरसीबी ने चिन्नास्वामी भगदड़ से लिया बड़ा सबक, विक्ट्री परेड ना निकालने का किया ऐलान

यह प्रतिमा फिलहाल पीडब्ल्यूडी की निगरानी में रहेगी। इसे दोबारा कहां स्थापित किया जाएगा, इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।हालांकि, ऐसी अफवाह है कि राज्य सरकार के अंतिम फैसले के बाद इसे रवींद्र सरोवर या इको पार्क में लगाया जा सकता है। प्रतिमा को लेकर चिंताएं कुछ दिन पहले तब शुरू हुईं, जब स्थानीय लोगों ने लेक टाउन थाने को सूचित किया कि तूफान के दौरान यह प्रतिमा हिल रही थी। Kolkata:

Read Also: LPG सिलेंडर की कीमतों में एक बार फिर इजाफा, कमर्शियल और छोटू सिलेंडर के बढ़े दाम

पुलिस और पीडब्ल्यूडी कर्मियों द्वारा किए गए निरीक्षण के बाद ठेकेदार ने प्रतिमा के बुनियादी जोड़ में खराबी की बात कही और अधिकारियों को चेतावनी दी कि यह ढांचा खतरनाक स्थिति में है और इसके गिरने का खतरा है।इस प्रतिमा का अनावरण पिछले साल दिसंबर में मेस्सी की कोलकाता यात्रा के दौरान किया गया था।इस परियोजना का नेतृत्व राज्य के पूर्व मंत्री सुजीत बोस ने किया था, जिन्हें हाल ही में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने नगरपालिका भर्ती घोटाले के सिलसिले में गिरफ्तार किया है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *