Sports News: आरसीबी ने चिन्नास्वामी भगदड़ से लिया बड़ा सबक, विक्ट्री परेड ना निकालने का किया ऐलान

Sports News:

Sports News: पिछले साल की भगदड़ और 11 लोगों की मौत को ध्यान में रखते हुए रॉयल चैलेंज बेंगलुरु (आरसीबी) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में लगातार दूसरी खिताबी जीत के लिए विजय जुलूस नहीं निकालने का फैसला किया है। रॉयल चैलेंजर्स ने रविवार को गुजरात टाइटंस को पांच विकेट से हराकर लगातार दूसरी बार आईपीएल का खिताब जीता। Sports News:

Read Also: गुरुग्राम के स्वर्ण जयंती पार्क में CM नायब सिंह सैनी ने किया योगाभ्यास, स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

आरसीबी ने यह निर्णय कर्नाटक के नवनियुक्त मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार के शपथ ग्रहण समारोह को ध्यान में रखते हुए भी लिया। यह समारोह शाम 4:10 बजे लोक भवन में आयोजित किया जाएगा और राज्यपाल का आवास चिन्नास्वामी स्टेडियम के नजदीक ही स्थित है। इस राजनीतिक समारोह में राज्य भर से भारी भीड़ जुटने की उम्मीद है।Sports News:

Read Also: उच्चतम न्यायालय में 5 नए न्यायाधीशों की नियुक्ति, अब संख्या बढ़कर 37 हो जाएगी

पिछले साल चार जून को जल्दबाजी में निकाले गए विजय जुलूस के दौरान चिन्नास्वामी स्टेडियम के पास 11 प्रशंसकों की मौत हो गई थी।आरसीबी के एक सूत्र ने पीटीआई वीडियो से कहा, ‘‘बेंगलुरू में किसी भी प्रकार का जश्न मनाने की संभावना बहुत कम है। कुछ दिशानिर्देश निर्धारित हैं और हमें उनका पालन करना होगा।’इस बीच बेंगलुरू शहर के पुलिस आयुक्त सीमंथ कुमार सिंह ने कहा, ‘‘हम किसी भी प्रकार के सार्वजनिक समारोह की अनुमति नहीं देंगे। यदि कोई जश्न मनाना चाहता है तो वह घर के अंदर मना सकता है।’’Sports News:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *