Kolkata: पश्चिम बंगाल में हुआ मंत्रिमंडल विस्तार, 35 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

Kolkata:  पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आर. एन. रवि ने राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत पहले मंत्रिमंडल विस्तार में 35 विधायकों को सोमवार को मंत्री पद की शपथ दिलाई और इसके साथ ही मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की मंत्रिपरिषद में मंत्रियों की कुल संख्या 41 हो गई। बीजेपी के 13 विधायकों ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली जबकि तीन को राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 19 अन्य को राज्य मंत्री के रूप में मंत्रिपरिषद में शामिल किया गया।Kolkata:  

Read Also: गुरुग्राम के स्वर्ण जयंती पार्क में CM नायब सिंह सैनी ने किया योगाभ्यास, स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

ये समारोह यहां लोक भवन में शुभेंदु अधिकारी, उनके मंत्रिमंडल के मौजूदा मंत्रियों और राज्य प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में हुआ। नवनिर्वाचित बीजेपी विधायकों स्वपन दासगुप्ता, शंकर घोष, अर्जुन सिंह, तापस रॉय, शरदवत मुखर्जी और जगन्नाथ चट्टोपाध्याय समेत कई विधायकों ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।पार्टी विधायकों दुध कुमार मंडल, दीपक बर्मन, मनोज ओरांव और गौरी शंकर घोष ने भी कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। बीजेपी विधायकों राजेश महतो, इंद्रनील खान और मालती रावा रॉय ने शुभेंदु अधिकारी सरकार में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में शपथ ली।Kolkata:

Read Also:  पश्चिम बंगाल से हटाई गई दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेस्सी की प्रतिमा, वजह जानकर चौंक जाएंगे आप

राज्य मंत्री के रूप में शपथ लेने वालों में जोएल मुर्मू, अशोक डिंडा, आनंदमय बर्मन, कौशिक चौधरी, गार्गी दास घोष, भास्कर भट्टाचार्य, दिबाकर घरामी और सुमना सरकार शामिल हैं।बीजेपी विधायकों शांतनु प्रामाणिक, पूर्णिमा चक्रवर्ती और उमेश राय ने भी राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली। मंत्रिपरिषद में 35 विधायकों को शामिल किए जाने के बाद मंत्रियों की संख्या अब 41 हो गई है जो 294 सदस्यीय विधानसभा में किसी सरकार के लिए मंत्रियों की अधिकतम संख्या से तीन कम है। शुभेंदु अधिकारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की मौजूदगी में नौ मई को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।Kolkata:  

शुभेंदु के साथ बीजेपी विधायकों दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल, निसिथ प्रमाणिक, अशोक कीर्तनिया और खुदीराम टुडू ने भी मंत्री पद की शपथ ली थी।मंत्रिपरिषद में सदस्यों को शामिल किए जाने को लेकर शुभेंदु और बीजेपी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने पिछले सप्ताह नयी दिल्ली में पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के साथ बैठकें की थीं।राज्य में हाल में संपन्न चुनावों में बीजेपी ने 294 सदस्यीय विधानसभा में 208 सीट हासिल की थीं। इसके साथ ही तृणमूल कांग्रेस के 15 साल के शासन का अंत हो गया और भाजपा ने पूर्वी भारत में अपनी सबसे बड़ी चुनावी सफलता दर्ज की।Kolkata:  

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *