यूक्रेन में रूस के जबरदस्त हमले में 23 लोगों की हुई मौत

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध का महासंग्राम एक फिर से जोर पकड़ गया है। रूस ने मंगलवार को यूक्रेन पर सैकड़ों ड्रोन और दर्जनों मिसाइलों से जोरदार हमला किया, जिसमें कम से कम 23 लोगों की मौत हो गई और इमारतें मलबे में बदल गईं।

यूक्रेन की राजधानी के अधिकारियों ने चेतावनी दी थी कि रूस बड़े और जानलेवा हमलों की एक और कड़ी की तैयारी कर रहा है। इन हमलों ने चार साल से चल रहे युद्ध को और भड़का दिया है और शांति की बची-खुची उम्मीदों को भी खत्म कर दिया है।

Read Also: Delhi: विदेश मंत्रालय की प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जम्मू-कश्मीर, नेपाल और बांग्लादेश पर दिया बड़ा बयान

यूक्रेन की वायु सेना ने बताया कि रूस ने पूरी रात से लेकर मंगलवार सुबह तक 73 मिसाइलें और 656 ड्रोन दागे। वायु सेना ने ये भी बताया कि इनमें से 54 ड्रोन और 33 मिसाइलें उसके कई-स्तरों वाले हवाई सुरक्षा तंत्र को भेदने में कामयाब रहीं।

अधिकारियों ने बताया कि मारे गए लोगों में से 16 लोग दक्षिण-पूर्वी शहर निप्रो में थे, जहां एक चार-मंजिला अपार्टमेंट की इमारत ढह गई थी। मृतकों में दो बच्चे भी शामिल थे और 42 लोग घायल हुए थे। राजधानी के मेयर विटाली क्लित्स्को के अनुसार, कीव में सात लोग मारे गए और लगभग 50 लोग घायल हुए।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *