Panchkula: क्लब मालिक पर बदमाशों ने चलाई गोलियां, पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार

Panchkula: हरियाणा के पंचकूला में एक गिरोह के दो शूटरों ने एक क्लब मालिक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया और भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने मुठभेड़ के बाद उन्हें पकड़ लिया। पंचकूला में बुधवार देर रात को एक स्थानीय बीजेपी नेता के भाई रतन लुबाना पर हमला किया गया गया था और आरोपी दो शूटरों पर कुख्यात गैंगस्टर रोहित गोदारा के गिरोह के सदस्य होने का संदेह है। पुलिस ने बताया कि मौके पर मौजूद एक अन्य व्यक्ति को भी गोलीबारी में चोट आईं।Panchkula:

Read Also: BIHAR: मुजफ्फरपुर के निजी अस्पताल के ICU में भीषण आग लगने से तीन मरीजों की मौत

पंचकूला में एक क्लब के मालिक लुबाना, जब एक अन्य रेस्तरां से बाहर आ रहे थे, तब उन पर गोली चलाई गई थी। इस गोलीबारी का सीसीटीवी फुटेज ऑनलाइन सामने आया है।गोदारा से जुड़ा होने का दावा करने वाला एक ऑडियो संदेश मिलने के बाद पुलिस अब इसमें रंगदारी के पहलु की भी जांच कर रही है। आरोपी ने पीछा किए जाने के दौरान पुलिस पर गोली चला दी और जवाबी गोलीबारी में दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगने के बाद उन्हें गिरफ्तार करके अस्पताल ले जाया गया। Panchkula:

Read Also: बंगाल पुलिस ने टीएमसी नेता जय प्रकाश मजूमदार को किया गिरफ्तार, घर पर अवैध कब्जा का लगा आरोप

पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी पंजाब के रहने वाले हैं और उन पर गैंगस्टर रोहित गोदारा के गिरोह से जुड़े होने का संदेह है।पंचकूला की पुलिस आयुक्त सृष्टि गुप्ता ने कहा कि आरोपियों का असली निशाना रतन लुबाना थे, जबकि एक अन्य व्यक्ति गोलीबारी की चपेट में आने से घायल हो गया।उन्होंने कहा कि लुबाना का मोहाली के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है जबकि दोनों आरोपी और दूसरे घायल व्यक्ति को चंडीगढ़ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। Panchkula:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *