बंगाल पुलिस ने टीएमसी नेता जय प्रकाश मजूमदार को किया गिरफ्तार, घर पर अवैध कब्जा का लगा आरोप

TMC:  पश्चिम बंगाल पुलिस ने बुधवार को तृणमूल कांग्रेस के प्रवक्ता और प्रदेश उपाध्यक्ष जय प्रकाश मजूमदार को एक महिला को परेशान करने और कई सालों से उसके घर पर अवैध रूप से कब्जा करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। शिकायतकर्ता आरती रॉयचौधरी ने आरोप लगाया कि मजूमदार लगभग 12 साल पहले किराएदार के रूप में रहने आए थे, लेकिन बाद में उन्होंने किराया देना बंद कर दिया और घर पर कब्जा बनाए रखा।TMC: 

Read Also: Delhi: कैबिनेट का बड़ा फैसला, दिल्ली-एनसीआर से ​पुरानी बसें और ट्रक सड़कों से होंगे बाहर

उन्होंने टीएमसी नेता पर बार-बार अनुरोध करने के बावजूद परिसर खाली करने से इनकार करने और संपत्ति पर कब्जा बनाए रखने के लिए अपने राजनीतिक प्रभाव का इस्तेमाल करने का भी आरोप लगाया, जिससे मूल मालिक को घर से बेदखल कर दिया गया।
बिधाननगर उत्तर पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने कहा, “हमने उन्हें (जय प्रकाश मजूमदार) गिरफ्तार कर लिया है। TMC: 

Read Also: डॉ अर्चना गुप्ता ने संभाली हरियाणा BJP की कमान, CM नायब सैनी समेत तमाम नेताओं ने दी बधाई

गिरफ्तारी की खबर फैलते ही इलाके में कई लोग जमा हो गए और “चोर, चोर” के नारे लगाने लगे।इस मामले में आगे की जांच जारी है।इस मामले पर अभी तक टीएमसी की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *