मैक्स अस्पताल में घायलों से मिली CM रेखा, मृतकों के परिजनों को मुआवजे का किया ऐलान

Malviya Nagar fire: 

Malviya Nagar fire: दिल्ली सरकार ने मालवीय नगर अग्निकांड में जान गंवाने वाले प्रत्येक मृतक के परिजनों को 10 लाख रुपये और गंभीर रूप से घायलों को पांच पांच लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की गुरुवार को घोषणा की। मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने ये जानकारी दी।सीएमओ ने ‘एक्स’ पर बताया कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने साकेत स्थित मैक्स अस्पताल का गुरुवार को दौरा कर अग्निकांड में घायल हुए लोगों से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। Malviya Nagar fire:  

Read Also: बंगाल पुलिस ने टीएमसी नेता जय प्रकाश मजूमदार को किया गिरफ्तार, घर पर अवैध कब्जा का लगा आरोप

घायलों से मिली CM रेखा- मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अस्पताल में घायलों और उनके परिवार से बातचीत की। इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों को घायलों को सभी आवश्यक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए।पोस्ट के अनुसार, घायलों के इलाज का खर्च अस्पताल अधिकारियों के साथ समन्वय करके वहन किया जाएगा ताकि प्रत्येक मरीज को सर्वोत्तम संभव देखभाल मिल सके। Malviya Nagar fire:  

Read Also: केरल सरकार ने विधानसभा में पेश किया श्वेत पत्र, विपक्ष ने जोरदार हंगामा कर गोपनीयता पर उठाए सवाल

10-10 लाख रुपये का मुआवजा देगी दिल्ली सरकार- सीएमओ ने बताया कि दिल्ली सरकार ने इस हादसे में जान गंवाने वाले प्रत्येक मृतक के परिजनों को 10 लाख रुपये और गंभीर रूप से घायलों को पांच लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।इसके साथ ही मृतकों के पार्थिव शरीर को उनके पैतृक निवास तक पहुंचाने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं।पोस्ट में कहा गया है कि दिल्ली सरकार इस कठिन समय में हर प्रभावित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है। Malviya Nagar fire:  

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *