Delhi: देश का विदेशी मुद्रा भंडार 93.8 करोड़ डॉलर बढ़कर 682 अरब डॉलर पर- आरबीआई

Delhi: देश का विदेशी मुद्रा भंडार 28 मई को समाप्त सप्ताह में 93.8 करोड़ डॉलर बढ़कर 682.32 अरब डॉलर हो गया। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।इसके एक सप्ताह पहले यह भंडार 7.51 अरब डॉलर घटकर 681.38 अरब डॉलर रह गया था।इस वर्ष 27 फरवरी को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 728.49 अरब डॉलर के अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था। लेकिन पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने और डॉलर के मुकाबले रुपये के दबाव में आने से इस भंडार में कई सप्ताह तक गिरावट दर्ज की गई।

Read Also: UKRAINE: यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने पुतिन को लिखा पत्र, सीधी बातचीत का रखा प्रस्ताव

आरबीआई के आंकड़ों के मुताबिक, 29 मई को समाप्त सप्ताह में मुद्रा भंडार का प्रमुख हिस्सा विदेशी मुद्रा आस्तियां (एफसीए) 3.12 अरब डॉलर बढ़कर 546.15 अरब डॉलर हो गईं।डॉलर के संदर्भ में व्यक्त ये विदेशी मुद्रा आस्तियां यूरो, पाउंड और येन जैसी अन्य मुद्राओं के मूल्य परिवर्तन के प्रभाव को भी शामिल करती हैं।

Read Also: तमिलनाडु में बीजेपी को बड़ा झटका, के. अन्नामलाई ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से दिया इस्तीफा

आरबीआई ने कहा कि समीक्षाधीन अवधि में देश का स्वर्ण भंडार 2.18 अरब डॉलर की गिरावट के साथ 112.6 अरब डॉलर रह गया।विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 18.75 अरब डॉलर पर अपरिवर्तित रहे, जबकि अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) में भारत की आरक्षित स्थिति 80 लाख डॉलर बढ़कर 4.82 अरब डॉलर हो गई।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *