Haryana: CM सैनी ने योग सम्मेलन में की बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत, दिया बड़ा बयान

Haryana:

Haryana: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने योग सम्मेलन में की बतौर मुख्य अतिथि शिरकत। कुरुक्षेत्र में आयोजित सम्मेलन में मुख्यमंत्री का संबोधन।धर्म क्षेत्र कुरुक्षेत्र की पावन धरती पर आप सबके बीच आकर हो रही है खुशी और गौरव की अनुभूति।आज योग के उस महान संदेश को आत्मसात करने के लिए एकत्रित हुए जिसने भारत की प्राचीन संस्कृति को विश्व पटल पर दिलाई नई पहचान।आज श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय में नवनिर्मित सभागार का लोकार्पण और महिला छात्रावास का शिलान्यास किया।प्रदेशवासियों को विश्व पर्यावरण दिवस की भी हार्दिक बधाई।हर वर्ष की भांति इस बार भी 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस व्यापक स्तर पर मनाया जाएगा। Haryana:

Read Also: तमिलनाडु में बीजेपी को बड़ा झटका, के. अन्नामलाई ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से दिया इस्तीफा

इस बार राज्य स्तरीय मुख्य कार्यक्रम पंचकुला में किया जाएगा आयोजित।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का थीम स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग रखा गया है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र की महासभा में अपने पहले ही उद्बोधन में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने की पुरजोर पैरवी की।वर्ष 2014 में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा एक ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित कर 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस किया गया घोषित।योग स्वस्थ, खुशहाल एवं शांतिपूर्ण तरीके से जीवन जीने का एक संपूर्ण विज्ञान।हमारी सरकार ने पहली से दसवीं कक्षा तक योग शिक्षा को अनिवार्य विषय के रूप में किया शामिल।योग को बढ़ावा देने के लिए हरियाणा योग आयोग का किया गया गठन। Haryana:

Read Also: पर्यावरण दिवस पर CM सैनी ने किया बड़ा ऐलान, सूरजमुखी की खेती करने वाले किसानों के लिए फिर खुलेगा पोर्टल

योग एवं आयुर्वेद को बढ़ावा देने के लिए कुरुक्षेत्र में श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय की स्थापना की गई।आयुष विश्वविद्यालय के नए कैंपस का कार्य भी जल्द ही किया जाएगा शुरू।पंचकूला में राष्ट्रीय आयुर्वेद योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा संस्थान और जिला झज्जर में पोस्ट ग्रेजुएट योग एवं प्रकृति चिकित्सा एवं रिसर्च संस्थान की स्थापना की गई। Haryana:

इस वित्त वर्ष के बजट में सभी औद्योगिक इकाइयों में कर्मचारियों के लिए प्रतिदिन योग ब्रेक शुरू करने का किया प्रावधान।मोबाइल और डिजिटल उपकरणों की दुनिया से कुछ समय निकालकर योग को अपने जीवन का बनाए हिस्सा।योग को अपनी दिनचर्या का अभिन्न हिस्सा बना स्वस्थ हरियाणा, समृद्ध हरियाणा और विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय योगदान दें।इस वर्ष हरियाणा में डेढ़ करोड़ पौधे लगाने का किया जाएगा काम।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *