Cockroach Janta Party : कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) द्वारा छह जून को दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि उसे डिजिटल संगठन से इजाजत के लिए कोई औपचारिक अनुरोध नहीं मिला है। वहीं दिल्ली पुलिस के दावों का खंडन करते हुए सीजेपी के मुख्य प्रवक्ता सौरभ दास ने कहा कि अभिजीत दीपके ने फोन किया है और जैसा कि उन्होंने पहले ही घोषणा कर दी है और हमने कई बार दोहराया है कि वे भारत आ रहे हैं
Read als0 –विदेश मंत्रालय ने प्रेस ब्रीफिंग कर महत्वपूर्ण वैश्विक और द्विपक्षीय मुद्दों पर भारत का रुख किया साफ
वे सुबह आठ बजे पहुंचेंगे और वहां से सीधे संसद स्ट्रीट पुलिस स्टेशन जाकर पुलिस से इजाजत और सहयोग मांगेंगे। इसलिए पुलिस के साथ सहयोग न करने का कोई सवाल ही नहीं उठता। हमने पुलिस से अनुरोध किया है कि जो भी असामाजिक तत्व इस वैध विरोध प्रदर्शन को बाधित करने का प्रयास करें, उन्हें प्रसारित हो रहे ऐसे वीडियो और ऐसे लोगों का संज्ञान लेना चाहिए और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए।उन्होंने कहा कि दीपके अन्य कार्यकर्ताओं के साथ हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे और सीधे संसद स्ट्रीट पुलिस स्टेशन जाएंगे। वहां वे पुलिस से सहयोग की अपील करेंगे, उनका सहयोग मांगेंगे,
खुद भी सहयोग देंगे और सभी कानूनी प्रक्रियाओं का पालन करते हुए उनसे अनुमति लेंगे… इसके बाद वे जंतर-मंतर जाएंगे, जो प्रदर्शन के लिए तय जगह है। वहां वे शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराएंगे, क्योंकि उनकी ओर से कोई जवाबदेही नहीं दिखाई गई है और उनके इस्तीफे की कोई बात नहीं हुई है। इसलिए मेरी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी अपील है कि उन्हें बर्खास्त किया जाए, क्योंकि इससे यह संदेश जाएगा कि सरकार युवाओं की बात सुन रही है।Cockroach Janta Party Cockroach Janta Party Cockroach Janta Party Cockroach Janta Party
Read also- भारत का पाकिस्तान को कड़ा संदेश: “गिलगित-बाल्टिस्तान खाली करो, चुनाव के नाम पर नाटक बंद करो”
पुलिस सूत्रों ने बताया कि उन्हें प्रस्तावित प्रदर्शन के बारे में मुख्य रूप से सोशल मीडिया पोस्ट और ऑनलाइन प्रसारित संदेशों के जरिए जानकारी मिली और उन्होंने ये भी बताया कि अभिजीत दीपके के नेतृत्व वाले संगठन से उन्हें अभी तक कोई औपचारिक सूचना नहीं मिली है।एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि दिल्ली पुलिस को डिजिटल संगठन कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) से शनिवार को जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन के लिए कोई अनुमति अनुरोध प्राप्त नहीं हुआ है, जबकि नई दिल्ली में 1,000 से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।Cockroach Janta Party
