विदेश मंत्रालय ने प्रेस ब्रीफिंग कर महत्वपूर्ण वैश्विक और द्विपक्षीय मुद्दों पर भारत का रुख किया साफ

विदेश मंत्रालय की साप्ताहिक मीडिया ब्रीफिंग में आज कई महत्वपूर्ण वैश्विक और द्विपक्षीय मुद्दों पर भारत का रुख साफ किया गया। अमेरिका के साथ चल रही ट्रेड डील से लेकर मालवीय नगर अग्निकांड में विदेशी नागरिकों की मौत और भारत-नेपाल संबंधों पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने विस्तार से जानकारी दी है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने आज साप्ताहिक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कई मुद्दों को लेकर कूटनीतिक बयान दिए है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हालिया बयान के बीच, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने साफ किया है कि भारत और अमेरिका के बीच अंतरिम व्यापार समझौते (Interim Trade Deal) को लेकर बातचीत बेहद सकारात्मक और रचनात्मक रही है। 1 से 4 जून के बीच अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि (USTR) की टीम ने भारत का दौरा किया था दोनों देश इस डील को जल्द से जल्द आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Read Also: Rajasthan: जयपुर में विदेशी युवती में इबोला वायरस संक्रमण जैसे लक्षण दिखे, अस्पताल में भर्ती

दिल्ली के मालवीय नगर में हुए भीषण अग्निकांड को लेकर विदेश मंत्रालय ने एक बड़ा और दुखद अपडेट साझा किया है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, इस हादसे में कुल 13 विदेशी नागरिकों की जान चली गई है। इनमें नाइजीरिया के 4 नागरिक ​किरगिस्तान के 3 नागरिक ,​और मोजांबिक, लाइबेरिया, उज्बेकिस्तान, बांग्लादेश, कांगो, इराक देश से 1-1 नागरिक शामिल है।

​विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने सभी शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि भारत सरकार सभी संबंधित दूतावासों के संपर्क में है और कागजी कार्रवाई व घायलों के इलाज के लिए स्थानीय प्रशासन व अस्पताल अधिकारियों के माध्यम से हरसंभव मदद पहुंचा रही है। वहीं इस हादसे में करीब 20 से 22 विदेशी नागरिक घायल भी हुए हैं।

नेपाल के विदेश मंत्री भारत के दौरे पर नई दिल्ली पहुंच चुके हैं। कल भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर के साथ उनकी उच्च स्तरीय बैठक होगी। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल के मुताबिक इस बैठक में दोनों देशों के बीच विकास सहयोग, कनेक्टिविटी, व्यापार, निवेश और लोगों के बीच आपसी संबंधों को मजबूत करने पर व्यापक चर्चा होगी। सीमा या अन्य विवादित मुद्दों पर प्रवक्ता ने दोहराया कि भारत का रुख स्पष्ट है और दोनों देशों के पास इन मामलों को सुलझाने के लिए स्थापित द्विपक्षीय तंत्र (Bilateral Mechanism) मौजूद है।

अमेरिका से भारतीय नागरिकों की वापसी को लेकर पूछे गए एक सवाल पर विदेश मंत्रालय ने आधिकारिक आंकड़े पेश किए। मंत्रालय ने बताया कि इस साल अब तक 1,076 भारतीय नागरिकों को अमेरिका से डिपोर्ट (निष्कासित) किया गया है, जबकि पिछले साल यह संख्या 3,567 थी। भारत और अमेरिका के बीच अवैध प्रवासन को रोकने के लिए लगातार बातचीत चल रही है, ताकि कानूनी तौर पर यात्रा करने वाले प्रवासियों पर इसका कोई बुरा असर न पड़े।

Read Also: Haryana: CM सैनी ने योग सम्मेलन में की बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत, दिया बड़ा बयान

वहीं रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा पीएम मोदी की तारीफ और भारत पर अमेरिकी दबाव को लेकर दिए गए बयान पर भी विदेश मंत्रालय ने प्रतिक्रिया दी। प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारत की विदेश नीति के मुख्य स्तंभ बेहद मजबूत और स्पष्ट हैं और उनमें कोई बदलाव नहीं आया है।सुखोई एसयू-57 परियोजना पर रूस के नए आमंत्रण को लेकर मंत्रालय ने कहा कि भारत और रूस के रक्षा संबंध ऐतिहासिक रूप से बेहद मजबूत हैं, लेकिन इस विशिष्ट कार्यक्रम की तकनीकी जानकारी रक्षा मंत्रालय द्वारा ही दी जा सकती है। वहीं भारत ने लेबनान (UNIFIL) में संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों पर हुए हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है, जिसमें सर्बिया के एक सैनिक की मौत हो गई थी।

​लाओस और यूके के साथ बातचीत: लाओस के उप-प्रधानमंत्री के दौरे के दौरान फार्मा, संस्कृति और रक्षा प्रशिक्षण पर 3 महत्वपूर्ण समझौतों को अंतिम रूप दिया गया है वहीं, यूके के व्यापार सचिव के साथ हुई बैठक से दोनों देशों के बीच मुक्त व्यापार समझौते (FTA) और आर्थिक संबंधों को और गति मिलने की उम्मीद है। जाहिर है वैश्विक मंच पर भारत का यह रुख दिखाता है कि देश अपने राष्ट्रीय हितों और अंतरराष्ट्रीय प्रतिबद्धताओं के बीच एक बेहतरीन संतुलन बनाकर आगे बढ़ रहा है।

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *