कोरोना के बढ़ते आंकड़ो को देख दिल्ली मेट्रो में बढ़ाई गई सुविधा

दिल्ली:  कोरोना को देखते हुए दिल्ली मेट्रो ने बड़ा  कदम उठाया है जिसके तहत  मेट्रो में कोच की संख्या बढ़ा दी जाएगी। अब मेट्रो  में 8 कोच  होंगे बता दें अभी  मेट्रो में 6 कोच है जिनकी संख्या बढ़ाकर 8 कर दी जाएगी ।

 

गौरतलब है कि कोरोना से बचाव के लिए दिल्ली मेट्रो शुरुआत से ही  सावधानी बरत रही है लेकिन बीते कुछ समय से यात्रियों की संख्या अधिक और सीटे कम होने की वजह से यात्रियों के बीच सही दूरी नही बन पा रही है । सही दूरी ना होने के कारण लोगो में कोरोना संक्रमण का खतरा है इसीलिए  कोरोना को ध्यान में रखते हुए दिल्ली मेट्रो ने यह फैसला लिया है ताकि उचित दूरी के साथ यात्री आराम से यात्रा कर सकें ।

 

 

 

ALSO RAED- क्‍लास 9 से 12 के छात्रों के लिए साल 2021-22 के सेशन के सिलेबस में नहीं होगी कमी

 

 

दिल्ली में कोरोना की चौथी लहर चल रही है जिसमें  रोजाना कोरोना एक नया  रिकाॅर्ड बना रहा है  । देशभर में कोरोना के कारण कई राज्यों में   लाॅकडाउन  लग गया है तो कही सरकार  सख्त रवैया अपना रही है जिनमें से दिल्ली एक है जहां सावधानी के रुप में कई जगह बदलाव किया जा रहा है ताकि लोगो का कोरोना से बचाव किया जा सके ।

 

 

 

 

दिल्ली मेट्रो ने ट्वीट कर यह जानकारी दी –

 

 

बता दें शुरुआत में यह सुविधा अधिक व्यस्त वाली मेट्रो लाइन में की जाएगी  जिसमें  येलो,ब्लू और रेड लाइन्स शामिल है जिन्हें   8 कोच की मेट्रो  में तब्दील किया जाएगा ।

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *