पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात नेपाली अपराधी ढेर, हत्या और डकैती के कई मामलों में था वांछित

Delhi: Notorious Nepali criminal killed in police encounter, wanted in several cases of murder and robbery

Delhi: दिल्ली और गुरुग्राम पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में मंगलवार यानी की आज 7 अक्टूबर की देर रात मुठभेड़ के दौरान नेपाल के एक कुख्यात अपराधी भीम महाबहादुर जोरा (39) को मार गिराया। मुठभेड़ दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के आस्था कुंज पार्क के पास मंगलवार रात करीब 12.20 बजे हुई।

Read Also: केरल के सबरीमला मंदिर में राष्ट्रपति मुर्मू करेंगी दर्शन, देवस्वोम मंत्री ने दी जानकारी

पुलिस के अनुसार, भीम जोरा मई 2024 में जंगपुरा स्थित एक निजी क्लिनिक चलाने वाले डॉ. योगेश चंद्र पॉल की हत्या के मामले में वांछित था। उसपर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गुरुग्राम अपराध शाखा और दक्षिण-पूर्वी दिल्ली पुलिस की विशेष टीम ने भीम जोरा को घेर लिया। पीटीआई वीडियो को पुलिस ने बताया कि जोरा ने खुद को बचाने के लिए छह राउंड गोलियां चलाईं, जिसके जवाब में पुलिस ने पांच राउंड फायरिंग की, जिसमें वो गंभीर रूप से घायल हो गया।

Read Also: बर्फ की चादर में लिपटा कश्मीर, सीजन की पहली बर्फबारी ने दिखाया जन्नत सा नजारा

घायल हालत में उसे तुरंत एम्स ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके से पुलिस ने एक पिस्तौल, खाली कारतूस, एक जिंदा कारतूस और चोरी के औजारों से भरा बैग बरामद किया। अधिकारियों ने बताया कि जोरा दिल्ली, गुरुग्राम, गुजरात और बेंगलुरु में हत्या, डकैती और चोरी के करीब छह मामलों में शामिल था।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *