Sports News: हार्दिक पंड्या और रोहित को एकदिवसीय क्रिकेट में वापसी के लिए सीओई से मिली स्वीकृति

Sports News:

Sports News: स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या और सीनियर बल्लेबाज रोहित शर्मा को भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) की खेल विज्ञान टीम ने रविवार से अफगानिस्तान के खिलाफ धर्मशाला में शुरू होने वाली तीन मैच की एकदिवसीय श्रृंखला में खेलने की मंजूरी दे दी।पंड्या और रोहित चोटों के कारण मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल के कई मैच नहीं खेल पाए थे। जहां पंड्या पीठ में ऐंठन की समस्या से जूझ रहे थे तो वहीं रोहित की पैर की मांसपेशियों में खिंचाव था।  Sports News:

Read Also- Jammu & kashmir : एशिया की सबसे लंबी जोजिला सुरंग परियोजना का मंगलवार को अहम पड़ाव

पंड्या दो जून से बेंगलुरू में सीओई में हैं। बीसीसीआई के एक सूत्र ने पीटीआई वीडियो को बताया, ‘‘दो जून को सीओई में आने से पहले हार्दिक विदेश में छुट्टियां मना रहे थे। अगले पांच दिन में उन्होंने मैच जैसी कई स्थितियों में तैयारी की और 10 ओवर (पूरा कोटा) तक गेंदबाजी भी की।’’सूत्र ने कहा, ‘‘उन्हें कोई परेशानी नहीं हुई और जानकारी के मुताबिक सीओई में स्ट्रेंथ और अनुकूलन कोच ने अलग-अलग पैमानों पर उनकी फिटनेस को मंजूरी दे दी है।’पूर्व कप्तान रोहित भी पैर की मांसपेशियों में खिंचाव की जांच के लिए सीओई में थे और जांच के बाद उन्हें भी खेलने की स्वीकृति मिल गई है। Sports News:

Read Also- Uttar Pradesh: लॉरेंस बिश्नोई बनकर रंगदारी मांगने की कोशिश में AMU का क्लर्क गिरफ्तार

सोमवार को भारत के सहायक कोच सितांशु कोटक ने कहा था कि भले ही उनके पास पंड्या की फिटनेस के बारे में कोई ताजा जानकारी नहीं है लेकिन उन्हें लगता है कि यह ऑलराउंडर ठीक है।पंड्या भारत की सीमित ओवरों की टीम के लिए एक अहम खिलाड़ी हैं क्योंकि वह अपनी तेज गेंदबाजी और डेथ ओवरों में आक्रामक बल्लेबाजी से टीम को संतुलन देते हैं।Sports News

सबसे अच्छी बात यह है कि पंड्या ट्रेनिंग सत्र में 10 ओवर गेंदबाजी कर रहे हैं जिसका मतलब है कि वह 50 ओवर के क्रिकेट की चुनौतियों के लिए तैयार हैं। हालांकि यह साफ नहीं है कि पंड्या चंडीगढ़ में दूधिया रोशनी में होने वाले ट्रेनिंग सत्र के लिए टीम से जुड़ेंगे या सीधे धर्मशाला पहुंचेंगे जैसा कि पहले तय किया गया था।स्टार बल्लेबाज विराट कोहली पैर की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण पहले ही श्रृंखला से बाहर हो गए हैं।धर्मशाला के अलावा इस श्रृंखला के अन्य मैच लखनऊ और चेन्नई में होंगे।  Sports News:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *