Jammu & kashmir : एशिया की सबसे लंबी जोजिला सुरंग परियोजना का मंगलवार को अहम पड़ाव

Jammu & kashmir

Jammu & kashmir : श्रीनगर और लद्दाख को हर मौसम में सड़क संपर्क से जोड़ने वाली जोजिला सुरंग परियोजना मंगलवार को एक अहम पड़ाव पर पहुंचने वाली है जब 13 किलोमीटर से अधिक खुदाई के बाद सुरंग में ‘ब्रेकथ्रू’ हासिल होगा। सुरंग के निर्माण कार्य में ‘ब्रेकथ्रू’ उस स्थिति को कहते हैं जब सुरंग की खुदाई दोनों दिशाओं से पूरी होकर बीच में मिल जाती है। यह परियोजना मंगलवार को इसी महत्वपूर्ण चरण तक पहुंचने जा रही है।

Read Also-Uttar Pradesh: लॉरेंस बिश्नोई बनकर रंगदारी मांगने की कोशिश में AMU का क्लर्क गिरफ्तार

करीब 6,500 करोड़ रुपये लागत वाली इस परियोजना को एशिया की सबसे लंबी सड़क सुरंगों में से एक माना जा रहा है। करीब 13.15 किलोमीटर लंबी सुरंग को हैदराबाद स्थित कंपनी मेघा इंजीनियरिंग एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड द्वारा समुद्र तल से 11,578 फुट की ऊंचाई पर बनाया जा रहा है। यह सुरंग सोनमर्ग से लगभग 24 किलोमीटर और श्रीनगर से करीब 103 किलोमीटर दूर स्थित है। परियोजना पूरी होने के बाद यह श्रीनगर, द्रास, कारगिल एवं लेह के बीच पूरे साल सड़क संपर्क सुनिश्चित करेगी, जिससे क्षेत्र में आवागमन, आपूर्ति व्यवस्था और रणनीतिक पहुंच में बड़ा सुधार होगा।Jammu & kashmir

Read Also-Andhra: विशाखापत्तनम इस्पात संयंत्र में पिघला हुआ लोहा गिरने से पांच श्रमिकों की मौत

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने कहा कि यह सुरंग हिमालयी क्षेत्र की सबसे चुनौतीपूर्ण परियोजनाओं में से एक है, जो मुश्किल भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद आगे बढ़ रही है। यह परियोजना रणनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण होने के साथ पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा देगी।Jammu & kashmir

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *