Haryana: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर माइकल क्लार्क ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से उनके सरकारी आवास पर मुलाकात की और क्रिकेट के विकास तथा भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेल के क्षेत्र में आपसी सहयोग बढ़ाने के मौकों पर चर्चा की।सोमवार शाम मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद, क्लार्क ने दोनों देशों के बीच खेल संबंधों के महत्व पर जोर दिया और कहा कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मज़बूत रिश्ते हैं, जिन्हें खेल और लोगों के आपसी मेल-जोल के जरिए और भी मजबूत किया जा सकता है।
आज संत कबीर कुटीर (मुख्यमंत्री आवास) पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेट कप्तान माइकल क्लार्क ने मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP से शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर खेल, फिटनेस एवं अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से जुड़े विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। pic.twitter.com/5mSW8QmwXq
— CMO Haryana (@cmohry) June 8, 2026
हरियाणा सरकार के एक बयान के अनुसार, माइकल क्लार्क ने कहा, “हरियाणा ने कई बेहतरीन खिलाड़ी दिए हैं और यहाँ खेल प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। मेरा मानना है कि आने वाले वर्षों में इस राज्य में और भी कई बेहतरीन क्रिकेटर तैयार करने की क्षमता है।बयान के मुताबिक, क्लार्क ने कहा कि वह भविष्य में राज्य में क्रिकेट अकादमी खोलने की संभावनाओं पर विचार करने के इच्छुक हैं।
Read Also- Sports News: हार्दिक पंड्या और रोहित को एकदिवसीय क्रिकेट में वापसी के लिए सीओई से मिली स्वीकृति
उन्होंने कहा, “मैं युवा ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को भारत लाता रहा हूँ और युवा भारतीय खिलाड़ियों के लिए भी ऑस्ट्रेलिया जाने के मौके बनाना चाहूँगा। इस तरह के आदान-प्रदान से युवा क्रिकेटरों को अलग-अलग माहौल से सीखने और बहुमूल्य अंतरराष्ट्रीय अनुभव हासिल करने में मदद मिल सकती है।मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री और क्लार्क ने क्रिकेट भी खेला।
क्लार्क ने 2011 से 2015 के बीच टेस्ट और वनडे मैचों में ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी की थी।क्लार्क (45) पंजाब के मुल्लांपुर में भारत-अफगानिस्तान टेस्ट मैच में कमेंट्री करने के लिए चंडीगढ़ आए हुए थे।चंडीगढ़ के बाहरी इलाके में खेले जा रहे इस मैच के तीसरे दिन भारत ने अफगानिस्तान को एक पारी और 300 रनों से हराया।
