भारतीय राजदूत ने अमेरिकी प्रौद्योगिकी कंपनियों के प्रमुखों से AI पर विस्तार से की चर्चा

Delhi: 

Delhi: अमेरिका में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने सोमवार को प्रौद्योगिकी क्षेत्र के दिग्गजों के साथ बैठकें कर कृत्रिम मेधा (एआई) एवं क्वांटम जैसी उन्नत प्रौद्योगिकियों के भविष्य पर चर्चा की।इन बैठकों में निवेश विस्तार, आपूर्ति शृंखला को मजबूत बनाने और उभरती प्रौद्योगिकियों में सहयोग जैसे मुद्दों पर भी विचार-विमर्श हुआ।

Read Also- Kerala: धनशोधन मामले में पिनराई विजयन की बेटी वीणा को ईडी ने जारी किया समन, 12 जून को होगी…

क्वात्रा ने अमेरिकी खुदरा कंपनी वॉलमार्ट के अध्यक्ष और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) क्रिस निकोलस के साथ मुलाकात के दौरान भारत में कंपनी के निवेश विस्तार पर चर्चा की।भारतीय राजदूत ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “वॉलमार्ट के साथ भारत में उनके निवेश, निवेश विस्तार, आपूर्ति शृंखला और उभरती प्रौद्योगिकियों पर उपयोगी बातचीत हुई।”

Read Also- Sports News: हार्दिक पंड्या और रोहित को एकदिवसीय क्रिकेट में वापसी के लिए सीओई से मिली स्वीकृति

पिछले वर्ष जून में वॉलमार्ट के शीर्ष नेतृत्व ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात कर भारत के साथ अपनी साझेदारी को और मजबूत करने पर चर्चा की थी।इसके अलावा, क्वात्रा ने स्पेशल कंपेटिटिव स्टडीज प्रोजेक्ट (एससीएसपी) के अध्यक्ष और सीईओ इली बाजराकतारी से भी मुलाकात की।उन्होंने कहा कि बातचीत में क्वांटम प्रौद्योगिकी, एआई, भौतिक एआई और भारत-अमेरिका के बीच प्रौद्योगिकी सहयोग के विस्तार पर विचार साझा किए गए।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *