Afghanistan: अफगानिस्तान ने बुधवार को कहा कि पाकिस्तान ने देश के भीतर नए सिरे से हवाई हमले किए हैं, जिनमें कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई और 14 अन्य घायल हो गए। Afghanistan:
तालिबान के मुख्य प्रवक्ता जबीहुल्ला मुजाहिद ने इन हवाई हमलों की जानकारी देते हुए बताया कि हमले अफगानिस्तान के खोस्त, कुनार और पक्तिका प्रांतों को निशाना बनाकर किए गए। Afg hanistan: \
उन्होंने बताया कि इन हमलों में 11 बच्चों, एक महिला और एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई। पाकिस्तान की ओर से इन हमलों की तत्काल कोई पुष्टि नहीं की गई या कोई प्रतिक्रिया नहीं आई।फरवरी के अंत से पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच कई महीनों से घातक संघर्ष जारी है, जिसमें सैकड़ों लोग मारे जा चुके हैं। यह संघर्ष तब और बढ़ गया था जब अफगानिस्तान ने पाकिस्तान के भीतर जवाबी सीमा-पार हमला किया था।
Read Also- Bollywood: नहीं रहे दिग्गज तमिल फिल्म निर्देशक भारतीराजा, 84 साल की उम्र में हुआ निधन
