Bollywood: नहीं रहे दिग्गज तमिल फिल्म निर्देशक भारतीराजा, 84 साल की उम्र में हुआ निधन

Bollywood:

Bollywood: दिग्गज तमिल फिल्म निर्देशक, निर्माता और पटकथा लेखक भारतीराजा का बुधवार को आयु संबंधी बीमारियों के कारण निधन हो गया। पारिवारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। कहानी के चयन और उसके अनूठे प्रस्तुतीकरण के लिए पथप्रदर्शक माने जाने वाले अभिनेता-निर्देशक भारतीराजा का चेन्नई स्थित उनके आवास पर निधन हुआ। Bollywood:

Read Also- Kerlam: वायनाड का यह घर हर FIFA वर्ल्ड कप से पहले अर्जेंटीना के लिए एक मंदिर जैसा बन जाता है

वह 84 वर्ष के थे।वह मुख्य रूप से ग्रामीण पृष्ठभूमि की कहानियों के लिए जाने जाने थे। अनेक राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता भारतीराजा को 1977 में उनकी पहली निर्देशित फिल्म “16 वायाथिनिले” से प्रसिद्धि मिली थी।इस फिल्म में अभिनेता कमल हासन और श्रीदेवी मुख्य भूमिका में थे जबकि सुपरस्टार रजनीकांत ने खलनायक का किरदार निभाया था। Bollywood:

 

इस फिल्म ने लंबे समय तक बॉक्स ऑफिस पर राज किया था और आज भी इसे बेहतरीन तमिल फिल्मों में से एक गिना जाता है। उन्हें प्यार से ‘‘इयक्कुनर इमयम’’ कहा जाता था, जिसका सामान्य मतलब ‘‘निर्देशक जगत का शिखर पुरुष’’ होता है।

Read Also-America: क्यूबा की राजदूत ने ट्रंप प्रशासन द्वारा नेताओं पर लगाए गए प्रतिबंधों को सैन्य हस्तक्षेप का ‘बहाना’ बताया

भारतीराजा की एक अनूठी विशेषता थी कि वह अपनी फिल्मों में ‘आर’ अक्षर के नाम वाली अभिनेत्रियों को मौका देते थे जैसे कि राधा। वह पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित थे।उन्होंने पिछले कई वर्षों से निर्देशन से दूरी बना ली थी लेकिन उन्होंने अभिनय की दुनिया में कदम रखा और धनुष के साथ उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘तिरुचित्रम्बलम’ में काम किया। उनके अभिनेता बेटे मनोज का उनसे पहले ही निधन हो चुका है।

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *