Haryana: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष सेवा व सुशासन के स्वर्णिम अध्याय पर की प्रेस वार्ता।पंचकूला में आयोजित प्रेस वार्ता में मुख्यमंत्री का संबोधन।आज की प्रेस वार्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 12 साल के कार्यकाल पर चर्चा करने के लिए की गई आयोजित।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबसे अधिक रिकार्ड समय तक भारत के निर्वाचित प्रधानमंत्री बन चुके हैं।हरियाणा की पौने 3 करोड़ जनता की ओर से उनका हार्दिक अभिनंदन और वंदन।यह 12 वर्षों का कालखंड राष्ट्र की चेतना के जागरण, वैश्विक पटल पर भारत की एक शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में पहचान और हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के पुनः उत्थान का युग।पिछले 12 वर्षों की यह विकास यात्रा देश के इतिहास में सेवा सुशासन और जनकल्याण का एक स्वर्णिम अध्याय बनकर उभरी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दृढ़ इच्छा शक्ति से हर योजना को अंतिम पायदान पर खड़े अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के सफल और ईमानदार प्रयास किए। Haryana:
Read Also: Kolkata: CM शुभेंदु का बड़ा ऐलान, टाटा समूह को पश्चिम बंगाल में वापस लाएगी सरकार
देश में तुष्टिकरण की राजनीति को पीछे छोड़कर संतुष्टीकरण और अंत्योदय के एक नए युग में प्रवेश किया।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के ओजस्वी नेतृत्व में भारत की आवाज वैश्विक मंचों पर जाती है सुनी।12 वर्षों के कार्यकाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए।प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश में स्पेस टेक्नोलॉजी की रफ्तार बहुत तेज हुई।पिछले 12 वर्षों में भारत में संभावनाओं के देश से उपलब्धियां के देश तक की ऐतिहासिक यात्रा की तय।यह सत्ता को विशेष अधिकार का माध्यम नहीं बल्कि सेवा का संकल्प बनाने की यात्रा।गरीब कल्याण मोदी सरकार की विकास यात्रा का केंद्र बिंदु।वर्ष 2014 के बाद देश में 25 करोड़ से अधिक लोग गरीबी रेखा से बाहर आए।इस दौरान सम्मान, सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करते हुए देश भर में 4 करोड़ से अधिक आवासों का किया गया निर्माण।सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के सपनों को नहीं उड़ान देने के लिए उच्च शिक्षा और नौकरियों में 10% सवर्ण आरक्षण किया गया लागू।यूपीआई के माध्यम से भारत दुनिया में डिजिटल भुगतान का कर रहा है नेतृत्व।Haryana:
Read Also: Begusarai: बिहार में दर्दनाक हादसा, ट्रक से टकराई कार, थाना प्रभारियों समेत चार लोगों की मौत
युवा शक्ति को सशक्त बनाने के लिए स्टार्टअप इंडिया, स्किल इंडिया, डिजिटल इंडिया और मेक इन इंडिया जैसी योजनाएं की गई शुरू।नवाचार और अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए देश भर में 10000 से अधिक अटल टिंकरिंग लैब की गई स्थापित।महिलाओं की सशक्तिकरण को केंद्र सरकार ने विकास का केंद्र बनाया।सेना, सैनिक स्कूलों और राष्ट्रीय रक्षा अकादमी में महिलाओं की भर्ती भागीदारी नारी शक्ति के सम्मान और सशक्तिकरण का प्रमाण।कृषि अवसंरचना, सिंचाई, प्राकृतिक खेती और आधुनिक तकनीक के माध्यम से कृषि को अधिक लाभकारी बनाने के किए गए प्रयास।राष्ट्रीय राजमार्गों, एक्सप्रेसवे, रेलवे, वंदे भारत ट्रेनों, हवाई अड्डों और बंदरगाहों का तेजी से हुआ विस्तार।हरियाणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की कर्मभूमि, उन्हें हरियाणा से विशेष लगाव।प्रधानमंत्री के रूप में वह 17 बार आए हरियाणा और दी बड़ी-बड़ी परियोजनाओं की सौगात। Haryana:
इन परियोजनाओं के अलावा भी हमारी डबल इंजन सरकार ने प्रवेश के विकास और जनकल्याण के क्षेत्र में अनेक महान उपलब्धियां की प्राप्त।मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन यात्रा योजना के तहत गरीबों बुजुर्गों को अयोध्या में रामलला के करवाये दर्शन।दयालू योजना में अब तक 74245 पीड़ित परिवारों को 2800 करोड रुपए से अधिक की आर्थिक सहायता दी गई।अग्निवीर के शहीद होने पर उसके परिवार को एक करोड रुपए की अनुग्रह राशि देने का किया गया प्रावधान।किसान हित हमारी नीतियों के केंद्र में, आज किसानों की सभी 24 फसलों की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य पर केवल हरियाणा में की जा रही है।प्रदेश की सभी तहसीलों में संपत्तियों की रजिस्ट्रियों को किया गया ऑनलाइन।Haryana:
बहन बेटियों को आर्थिक व सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना की गई शुरू।राज्य में लगभग 3 लाख करोड रुपए का औद्योगिक निवेश आया।क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को बड़ा बढ़ावा देते हुए हिसार हवाई अड्डे से अयोध्या, दिल्ली, चंडीगढ़ और जयपुर के लिए हवाई यात्रा भी की गई शुरू।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कर कमलों से केएमपी और केजीपी एक्सप्रेसवे पर हुआ यातायात शुरू।विकसित भारत 2047 केवल सरकार का नहीं बल्कि 140 करोड़ भारतीयों का राष्ट्रीय संकल्प।प्रधानमंत्री के 12 वर्षों की यात्रा हमें विश्वास दिलाती है कि जब नेतृत्व स्पष्ट हो, नियत साफ हो, नीति प्रभावित हो और राष्ट्रहित सर्वोपरि हो तब संभव दिखने वाले लक्ष्य भी किए जा सकते हैं प्राप्त।हम सब मिलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों को करें और मजबूत और उनके नेतृत्व में एक नए सशक्त, समृद्ध और गौरवशाली भारत के निर्माण में अपना सक्रिय योगदान दें।
