अमेरिकी हमले का शिकार हुए जहाज से बचाए गए 21 चालक दल के सदस्यों से मिले भारतीय राजदूत

ओमान में भारत के राजदूत प्रशांत पिसे ने अमेरिकी हमले का शिकार हुए तेल टैंकर ‘एमटी सेतेबेलो’ से सुरक्षित बचाए गए चालक दल के 21 भारतीय सदस्यों की स्वदेश वापसी से पहले मंगलवार को उनसे मुलाकात की। भारतीय मिशन के अनुसार, “‘एमटी सेतेबेलो’ के चालक दल के 21 भारतीय सदस्य सुरक्षित घर लौट रहे हैं।”

Read Also: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में हुई दिल्ली-NCR प्लानिंग बोर्ड की बैठक, दिल्ली-हरियाणा के CM भी रहे मौजूद

आपको बता दें, अमेरिका ने 10 जून को पलाऊ के ध्वज वाले तेल टैंकर ‘एमटी सेतेबेलो’ पर हमला किया था, जिसमें सवार 24 भारतीय नाविकों में से 3 की मौत हो गई थी। ओमान स्थित भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि हमले के समय ‘एमटी सेतेबेलो’ ओमान के तट से लगभग 30 समुद्री मील की दूरी पर था।

भारतीय मिशन के अनुसार, “‘एमटी सेतेबेलो’ के चालक दल के 21 भारतीय सदस्य सुरक्षित घर लौट रहे हैं।” दूतावास ने बताया, “उनकी रवानगी से पहले ओमान में भारत के राजदूत प्रशांत पिसे ने चालक दल के सदस्यों से बातचीत की और उन्हें अपनी शुभकामनाएं दीं।” पोस्ट में ये भी कहा गया कि पिसे ने इस कठिन समय के दौरान नाविकों के धैर्य और साहस की भी तारीफ की। भारतीय मिशन ने दोहराया कि दूतावास भारतीय नागरिकों के कल्याण और सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Read Also: तमिलनाडु CM विजय ने 75,000 रुपये तक के सहकारी फसल ऋण की पूर्ण माफी की घोषणा की

ओमान तट के पास अमेरिकी सेना द्वारा भारतीय चालक दल वाले किसी वाणिज्यिक जहाज को निशाना बनाए जाने की ये दूसरी घटना है। इससे पहले, 8 जून को अमेरिकी बलों ने 24 भारतीय नाविकों को ले जा रहे पलाऊ के ध्वज वाले एक तेल टैंकर ‘एमटी मारिवेक्स’ को क्षतिग्रस्त कर दिया था। हालांकि, उस जहाज के चालक दल के सभी सदस्यों को सुरक्षित बचा लिया गया था।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *