संसद में हाथापाई की घटना में एनडीए सांसदों ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत

NDA MPs file police complaint:

NDA MPs file police complaint: बीजेपी नेता अनुराग ठाकुर और बांसुरी स्वराज सहित एनडीए सांसदों ने पार्टी की कानूनी टीम के साथ गुरुवार को इंडिया ब्लॉक और एनडीए सांसदों के बीच हुआ हाथापाई के संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें बीजेपी के दो सांसद घायल हो गए।बी. आर. आंबेडकर के कथित अपमान को लेकर संसद परिसर में विपक्ष और एनडीए सांसदों के बीच झड़प में बीजेपी सांसद प्रताप चंद्र सारंगी घायल और मुकेश राजपूत चोटिल हो गए।

Read also- Politics: धक्का मुक्की में घायल हुए BJP सांसद प्रताप सारंगी, राहुल गांधी पर लगा गंभीर आरोप

राहुल गांधी पर लगा ये आरोप-  बीजेपी ने राहुल गांधी पर धक्का देने का आरोप लगाया। हालांकि, कांग्रेस नेताओं ने इस आरोप को खारिज कर दिया।दूसरी तरफ राहुल गांधी ने दावा किया कि भाजपा सांसदों ने उन्हें और अन्य विपक्षी सदस्यों को संसद भवन में जाने से रोका और धक्का-मुक्की की।ओडिशा के बालासोर से बीजेपी सदस्य 69 वर्षीय सारंगी के सिर की बायीं कनपटी पर चोट लगी है।

Read also- UP: शाहजहांपुर में दर्दनाक हादशा, कार और ट्रक की भिड़त से पांच लोगों की मौत

यह भी जानें  – संसद परिसर में आंबेडकर मुद्दे पर विरोध कर रहे बीजेपी सांसद प्रताप सारंगी गुरुवार को घायल हो गए।एनडीए और विपक्षी इंडिया गठबंधन के सांसदों ने गुरुवार को आंबेडकर मुद्दे पर अलग-अलग विरोध मार्च निकाला। जब ये संसद भवन के मकर द्वार पर आमने-सामने आए, तो धक्का-मुक्की हो गई। इसमें बीजेपी सांसद प्रताप सारंगी घायल हो गए।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *