उत्तराखंड: नैनीताल में पर्यटकों से भरा टेंपो ट्रैवलर खाई में गिरा, 2 लोगों की मौत और 25 घायल

उत्तराखंड के नैनीताल में बुधवार रात उत्तर प्रदेश के पर्यटकों को ले जा रहा एक टेंपो ट्रैवलर खाई में गिर जाने से 2 लोगों की मौत हो गई और 25 लोग घायल हो गए। पुलिस ने ये जानकारी दी है। ये हादसा नैनीताल-कालाढूंगी हाईवे पर हुआ है। स्थानीय लोग, पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं और बचाव अभियान चलाया और सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

Read Also: राजस्थान: कोटा में ‘छात्रों की गूंज’ महारैली में गरजे राहुल गांधी, एजुकेशन सिस्टम पर उठाये सवाल

आपको बता दें, पुलिस के मुताबिक, यूपी से आए पर्यटक पिछले 3-4 दिनों से नैनीताल घूमने आए हुए थे। बुधवार रात को जब वे टेंपो ट्रैवलर से वापसी के लिए रवाना हुए तो पहाड़ी रास्ते के एक तीखे मोड़ पर चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और वाहन खाई में जा गिरा। हादसे के तुरंत बाद चीख-पुकार मचने पर स्थानीय राहगीर और ग्रामीण मदद के लिए दौड़े। सूचना मिलते ही पुलिस, SDRF, फायर सर्विस और जिला प्रशासन की टीमें भी मौके पर पहुंचीं और सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया।

Read Also: पेरिस पहुंचकर PM मोदी ने कहा- वैश्विक प्रगति के लिए भारत-फ्रांस की साझेदारी अहम है

नैनीताल में हुई इस दुखद दर्घटना में 2 महिला पर्यटकों की मौत हुई है वहीं 25 लोग घायल हुए हैं। जानकारी के मुताबिक, टेंपो ट्रैवलर में बच्चों और बड़ों को मिलाकर कुल 29 लोग सवार थे। घटना के बाद पांच बैडों वाले कालाढूंगी सीएचसी पहुंचे घायलों को जगह नहीं मिलने से पर्यटकों व स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा, जिसके बाद घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए 21 लोगों को बेहतर इलाज के लिए हल्द्वानी अस्पताल में रेफर कर दिया गया। स्थानीय पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *