अमेरिका के ट्रेड रिप्रेजेंटेटिव जेमिसन ग्रीर 23 और 24 जून को भारत दौरे पर रहेंगे

US

अमेरिका के ट्रेड रिप्रेजेंटेटिव जेमिसन ग्रीर 23 और 24 जून को भारत दौरे पर रहेंगे। वे फरवरी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच हुई अंतरिम व्यापार समझौते पर बातचीत को आगे बढ़ाने के लिए इस हफ्ते भारत का दौरा कर रहे हैं। US

अमेरिका ट्रेड रिप्रेजेंटेटिव के कार्यालय ने रविवार को एक बयान में कहा, “इस हफ्ते जेमिसन ग्रीर भारत के वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और अन्य वरिष्ठ भारतीय अधिकारियों से मिलने के लिए नई दिल्ली जाएंगे। वे अमेरिका-भारत द्विपक्षीय व्यापार समझौते की बातचीत के तहत ऐतिहासिक अमेरिका भारत संयुक्त बयान और अंतरिम समझौते पर चर्चा करेंगे।” US

Read Also: West Bengal: बीजेपी सरकार का पहला पूर्ण बजट आज होगा पेश

पिछले हफ्ते फ्रांस में जी-7 बैठक के दौरान ट्रंप और मोदी की मुलाकात हुई, जिसमें अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि भारत और अमेरिका व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के बहुत करीब हैं। यह बैठक इस महीने की शुरुआत (दो से चार जून) में राष्ट्रीय राजधानी में हुई मुख्य वार्ताकार स्तर की चर्चाओं के बाद हो रही है। US

वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल ने हाल ही में कहा था कि दोनों मंत्रियों के बीच होने वाली बातचीत का उद्देश्य समझौते के ढांचे को अंतिम रूप देना होगा। वहीं वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने पांच जून को कहा था कि भारत और अमेरिका सभी लंबित मुद्दों को सुलझाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं और दोनों पक्ष अगले महीने के मध्य तक बीटीए के पहले चरण को अंतिम रूप देने की उम्मीद रखते हैं। US

भारत यात्रा के बाद, ग्रीर उज्‍बेकिस्‍तान जाएंगे। उज्‍बेकिस्‍तान में ग्रीर की बातचीत का मुख्य फोकस अमेरिका के साथ निष्पक्ष, संतुलित और पारस्परिक व्यापार हासिल करने पर होगा। US

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *