West Bengal: बीजेपी सरकार का पहला पूर्ण बजट आज होगा पेश

West Bengal:

West Bengal: पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व वाली सरकार का पहला पूर्ण बजट आज विधानसभा में पेश किया जाएगा। सत्र का प्रमुख आकर्षण 22 जून को होगा, जब वित्त मंत्री स्वपन दासगुप्ता वर्ष 2026-27 के लिए वार्षिक वित्तीय विवरण (बजट) दोपहर 12 बजे सदन में पेश करेंगे। शुभेंदु अधिकारी सरकार के पहले बजट के रूप में इसे अगले पांच वर्षों के लिए सरकार की आर्थिक प्राथमिकताओं और शासन की रूपरेखा का संकेतक माना जा रहा है। सरकारी सूत्रों के अनुसार, बजट में औद्योगिक विकास, रोजगार सृजन, आधारभूत संरचना विस्तार, कृषि और वित्तीय पुनरुद्धार जैसे क्षेत्रों पर विशेष जोर दिए जाने की संभावना है।West Bengal

Read Also-BJP: गृहमंत्री अमित शाह का महाराष्ट्र दौरा- अवैध घुसपैठ पर गरजे गृहमंत्री

राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, सरकार के लिए यह बजट एक ‘अग्निपरीक्षा’ के समान है। इसे चुनावी वादों और जमीनी आर्थिक हकीकत के बीच संतुलन बनाना होगा। सदन में 23 और 24 जून को राज्यपाल के अभिभाषण, जनहित के मुद्दों और आम बजट पर चर्चा होगी। इस दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस होने की संभावना है। पच्चीस जून को बजट पर चर्चा जारी रहेगी और विभिन्न विभागों की अनुदान मांगों पर भी विचार किया जाएगा। इसके बाद सदन को संक्षिप्त अवकाश के लिए स्थगित कर दिया जाएगा और सत्र का दूसरा चरण छह जुलाई को सुबह 11 बजे शुरू होगा।West Bengal

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *