कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने CM विजय को दी जन्मदिन की बधाई, तमिलनाडु की प्रगति पर…

TVK:

TVK: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोमवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय को उनके जन्मदिन पर बधाई दी और कहा कि वे तमिल लोगों के अधिकारों, सम्मान और आकांक्षाओं की रक्षा करने तथा राज्य की प्रगति के लिए उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। TVK: 

Read Also: Crime News: कौन थे भरत भूषण तिवारी, जिसके एनकाउंटर से बिहार में मचा सियासी बवाल?

इस साल 10 मई को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले विजय सोमवार को 52 साल के हो गए।राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया में कहा, “तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थिरु जोसेफ विजय को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। मैं आपके उत्तम स्वास्थ्य और सभी प्रयासों में सफलता की कामना करता हूं।“TVK: 

Read Also: अमेरिका के ट्रेड रिप्रेजेंटेटिव जेमिसन ग्रीर 23 और 24 जून को भारत दौरे पर रहेंगे

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष गांधी ने कहा, “मैं तमिल लोगों के अधिकारों, सम्मान और आकांक्षाओं की रक्षा करने तथा राज्य की प्रगति के लिए आपके साथ मिलकर काम करने में आपके साथ खड़ा हूं।”तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस ने मशहूर अभिनेता और नेता विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) के साथ गठबंधन किया था।कांग्रेस विजय के नेतृत्व वाली राज्य की मौजूदा सरकार में भी शामिल है। TVK: 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *