राष्ट्रपति मुर्मू आज रोहित शर्मा, ममूटी और अलका याग्निक समेत 65 हस्तियों को प्रदान करेंगी पद्म पुरस्कार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन के गणतंत्र मंडप में आयोजित ‘द्वितीय नागरिक अलंकरण समारोह’ में देश की 65 प्रतिष्ठित हस्तियों को वर्ष 2026 के पद्म पुरस्कारों से सम्मानित करेंगी। शाम 5 बजे शुरू होने वाले इस भव्य समारोह में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा, दिग्गज अभिनेता ममूटी, मशहूर पार्श्व गायिका अलका याग्निक और टेनिस स्टार विजय अमृतराज समेत कई क्षेत्रों के दिग्गजों को पद्म पुरस्कार मिलेंगे।

इस समारोह में राष्ट्रपति कुल 65 हस्तियों को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों से नवाजेंगी। जिसमें 2 हस्तियों को पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा। 7 हस्तियों को पद्म भूषण से नवाजा जाएगा और 56 हस्तियों को पद्म श्री से सम्मानित किया जाएगा।

Read Also: वाराणसी में लोगों को मिलेगा ट्रैफिक जाम से मुक्ति और रोमांचक सफर का उपहार, जल्द पूरा होने वाला है रोपवे प्रोजेक्ट

प्रमुख हस्तियां और उनके सम्मान

खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए क्रिकेटर रोहित शर्मा पद्म श्री से सम्मानित किए जाएंगे। अभिनेता ममूटी को सिनेमा और कला जगत में उनके अतुलनीय योगदान के लिए पद्म भूषण दिया जाएगा। गायिका अलका याग्निक को संगीत के क्षेत्र में उनकी शानदार उपलब्धियों के लिए पद्म भूषण से नवाजा जाएगा। टेनिस खिलाड़ी विजय अमृतराज को खेल जगत में देश का नाम रोशन करने के लिए पद्म भूषण मिलेगा। झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के संस्थापक दिवंगत राजनेता शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण दिया जाएगा, जिसे उनके परिजन ग्रहण करेंगे। महिला हॉकी में शानदार प्रदर्शन के लिए हॉकी खिलाड़ी सविता पूनिया पद्म श्री से सम्मानित होंगी। सार्वजनिक मामलों में योगदान के लिए पूर्व न्यायाधीश के. टी. थॉमस सर्वोच्च श्रेणी का पद्म विभूषण प्राप्त करेंगे। प्रख्यात पत्रकार पी. नारायणन को साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए पद्म विभूषण दिया जाएगा।

इस समारोह की खास बात यह है कि वैश्विक पटल पर भारत का नाम बढ़ाने और विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाले 4 विदेशी नागरिकों (दो अमेरिकी, एक रूसी और एक जॉर्जियाई) को भी इस मंच से सम्मानित किया जाएगा। इस गौरवमयी समारोह में देश की कई बड़ी राजनीतिक और प्रशासनिक हस्तियां शिरकत करेंगी। मुख्य अतिथियों में उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ-साथ केंद्रीय मंत्रिपरिषद के कई सदस्य मौजूद रहेंगे।

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *