Delhi: केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य और मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय में राज्य मंत्री रहे जॉर्ज कुरियन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि संगठन में किसी बड़ी जिम्मेदारी या नए राजनीतिक समीकरणों के चलते उन्होंने यह कदम उठाया है। लेकिन इस इस्तीफे के मंजूर होते ही, मोदी कैबिनेट के संभावित फेरबदल को लेकर अटकलें तेज हो गयी है।
Read Also: Share Market: आईटी शेयरों में बिकवाली से घरेलू बाजार में बड़ी गिरावट, Sensex 893 अंक लुढ़का
सूत्रों के मुताबिक, सरकार अपने कामकाज को और रफ्तार देने और आगामी राज्यों के विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए टीम मोदी में कुछ नए चेहरों को शामिल कर सकती है। कयास ये भी लगाए जा रहे हैं कि एक से ज्यादा मंत्रालय संभाल रहे कुछ मंत्रियों के विभाग भी कम किये जा सकते है, जबकि बेहतर परफॉर्मेंस न देने वाले कुछ चेहरों की छुट्टी भी हो सकती है। जॉर्ज कुरियन का जाना इसी बड़ी सियासी बिसात का पहला बदलाव माना जा रहा है।
Read Also: CM सैनी ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल की अध्यक्षता में की महत्वपूर्ण बैठक, CM भजनलाल रहे मौजूद
दरअसल चर्चा है कि कुछ मंत्रियों की परफॉर्मेंस के आधार पर उनके विभागों में बदलाव किया जा सकता है।वही संगठन और सरकार में संतुलन साधते हुए फेरबदल की अटकलें है।चर्चा है कि बीजेपी संगठन को मजबूत करने के लिए कुछ मंत्रियों को सरकार से संगठन में भेजा जा सकता है, जबकि नए चेहरों को कैबिनेट में एंट्री मिल सकती है।चर्चा यह भी है कि राज्यपालों की नियुक्ति में भी बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे।जॉर्ज कुरियन के इस्तीफे के बाद अब सबकी नजरें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह की अगली रणनीति पर टिकी हैं।
