वेनेजुएला में भूकंप से मची भारी तबाही, मृतकों की संख्या बढ़कर 589 हुई, रेस्कयू आपरेशन जारी

Venezuela:

Venezuela: वेनेजुएला में आए दो शक्तिशाली भूकंपों के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 589 हो गई है, जबकि 2,980 लोग घायल हुए हैं। देश की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।उन्होंने सरकारी और सैन्य अधिकारियों की मौजूदगी में दुनिया भर से आए बचाव दलों की अगवानी करते हुए यह जानकारी साझा की। Venezuela:

Read Also: प्रधानमंत्री मोदी से अमेजन सीईओ जेसी ने की मुलाकात, भारत में 13 अरब डॉलर के निवेश की किया ऐलान

रोड्रिगेज ने कहा, ‘‘हम मलबे में फंसे हुए लोगों को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। हम इस काम में दिन-रात जुटे हुए हैं।’’कार्यवाहक राष्ट्रपति ने कहा कि बुधवार शाम आए 7.2 और 7.5 तीव्रता के भूकंप से ला गुएरा राज्य सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। उन्होंने बताया कि वहां सेना तैनात कर दी गई है और बचाव दल जीवित बचे लोगों की तलाश करने के साथ-साथ भोजन और पानी भी बांट रहे हैं। Venezuela:

Read Also: जम्मू कश्मीर: अमरनाथ यात्रा से पहले नुनवान बेस कैंप में बढ़ाई गई सुरक्षा

बुधवार शाम आए 7.2 और 7.5 तीव्रता के इन भूकंपों को वेनेजुएला में पिछले एक सदी से भी अधिक समय में आए सबसे शक्तिशाली भूकंपों में गिना जा रहा है। इसके झटके पूरे क्षेत्र में महसूस किए गए।भूकंप के बाद हजारों लोगों के लापता होने की सूचना है और एहतियात के तौर पर ब्राजील के अमेजन क्षेत्र तक कई इमारतों को खाली कराया गया है। Venezuela:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *