T20 Series: भारत ने आयरलैंड के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, वैभव को नहीं मिला डेब्यू का मौका

T20 Series:

T20 Series: भारतीय टी20 टीम के नए कप्तान श्रेयस अय्यर ने दो मैचों की श्रृंखला के पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय में शुक्रवार को आयरलैंड के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।लंबे समय बाद टीम में वापसी कर रहे अय्यर की इस प्रारूप में भारतीय कप्तान के रूप में यह पहली परीक्षा है। भारत ने हालांकि 15 वर्षीय विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को पदार्पण का मौका नहीं दिया।

Read Also: जहरीली गैस से दम घुटने से 3 मजदूरों की मौत, सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान घुटा दम

सूर्यवंशी को टीम में शामिल नहीं किए जाने के बारे में पूछे जाने पर अय्यर ने कहा, ‘‘दुर्भाग्य से नहीं (वह नहीं खेल रहे हैं)। वह बेहद प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं, लेकिन हमारी टीम में कई अनुभवी खिलाड़ी हैं जिन्होंने भारत के लिए पिछली कुछ श्रृंखलाओं में शानदार प्रदर्शन किया है। इसलिए फिलहाल हम उन्हीं खिलाड़ियों पर भरोसा जता रहे हैं, जिन्होंने पूरे सत्र में बेहतरीन खेल दिखाया है।’’T20 Series:

Read Also: AI इनोवेशन समिट में PM मोदी बोले- AI को जिम्मेदारी के साथ अपनाना विकसित भारत के लिए जरूरी

उन्होंने कहा, ‘‘उन्हें समय आने पर मौका जरूर मिलेगा।फिलहाल हमने टीम संयोजन में तीन विशेषज्ञ तेज गेंदबाज, एक हरफनमौला खिलाड़ी और दो स्पिनरों के साथ उतरने का फैसला किया है।’’नए कप्तान लॉर्कन टकर की अगुआई में उतरी आयरलैंड की टीम ने जाय मूंद्रा और मैट हॉलार्ड को पदार्पण का अवसर दिया है।T20 Series:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *