Earthquake: भारत ने भूकंप प्रभावित वेनेजुएला को भेजी मदद ,विदेश मंत्री जयशंकर ने दी जानकारी

Earthquake:

Earthquake: भूकंप प्रभावित वेनेजुएला की मदद के लिए भारत ने ऑपरेशन अमिस्टेड चलाया है।विदेश मंत्री डॉ जयशंकर ने जानकारी दी है कि ऑपरेशन अमिस्टेड चल रहा है। भारत ने भूकंप से बुरी तरह प्रभावित वेनेजुएला को तुरंत मानवीय सहायता भेजी है। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने इसकी जानकारी देते हुए ‘ऑपरेशन अमिस्टेड’ की शुरुआत की घोषणा की है।Earthquake

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने आज बताया कि भारतीय वायुसेना के दो C-17 ग्लोबमास्टर विमान वेनेजुएला के लिए रवाना हो चुके हैं। इन विमानों में भारतीय सेना की पैरा फील्ड हॉस्पिटल यूनिट, 35 टन से ज्यादा राहत सामग्री, दवाइयाँ, मेडिकल उपकरण और दो BHISHM क्यूब्स शामिल हैं। विदेश मंत्री डॉ जयशंकर ने जानकारी दी है कि ऑपरेशन अमिस्टेड चल रहा है।

Read Also-वेनेजुएला में भूकंप से मची भारी तबाही, मृतकों की संख्या बढ़कर 589 हुई, रेस्कयू आपरेशन जारी

भारत इस मुश्किल समय में वेनेज़ुएला की सरकार और लोगों की मदद करने के लिए तैयार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भूकंप में जान गंवाने वालों के प्रति गहरा दुख व्यक्त किया था और वेनेजुएला की सरकार व लोगों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया था। ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ उसी आश्वासन का हिस्सा है। भारत की यह मदद न सिर्फ वेनेजुएला के साथ एकजुटता का प्रतीक है, बल्कि वैश्विक आपदा में भारत की त्वरित और प्रभावी प्रतिक्रिया को भी दर्शाती है। वेनेजुएला के लोग इस मुश्किल घड़ी में भारत का शुक्रिया अदा कर रहे हैं।Earthquake

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *