Politics: रालोजपा की त्रिदिवसीय जिलाध्यक्षों की बैठक हुई संपन्न

Politics:

Politics: राष्ट्रीय लोजपा के मुख्य प्रवक्ता ललन कुमार चन्द्रवंशी ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व केन्द्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस के निर्देशानुसार प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व सांसद चन्दन सिंह ने संगठन को सुदृढ़ बनाने हेतु विशेष अभियान चलाया है। इस अभियान के तहत 24 जून से 26 जून तक प्रदेश कार्यालय, कौटिल्य नगर, पटना में प्रदेश के लगभग सभी जिलों के जिलाध्यक्षों एवं दलित सेना के जिलाध्यक्षों के साथ बैठकें आयोजित की गई।Politics

Read Also-Earthquake: भारत ने भूकंप प्रभावित वेनेजुएला को भेजी मदद ,विदेश मंत्री जयशंकर ने दी जानकारी

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष श्री चन्दन सिंह ने सभी पदाधिकारियों के साथ वन-टू-वन विमर्श किया तथा पार्टी को गतिमान बनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में सभी जिलाध्यक्षों ने पार्टी के संगठन को मजबूती के लिए अपनी-अपनी बातों को रखा। श्री सिंह ने सभी जिलों को निर्देशित किया कि यदि किसी जिले में कोई सामाजिक अप्रिय घटना घटती है तो संगठन के साथियों के साथ मिलकर तत्काल शांतिपूर्ण एवं प्रभावी कदम उठाते हुए हर संभव पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए काम करेंगे।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *