हैदराबाद में अमेरिकी राष्ट्रपति के नाम पर रखा गया सड़क का नाम, खुशी जाहिर कर ‘ट्रंप’ ने जताया आभार

तेलंगाना की कांग्रेस सरकार ने हैदराबाद के गच्चीबोवली (फाइनेंशियल डिस्ट्रिक्ट) स्थित नए अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के ठीक बगल से गुजरने वाली सड़क का आधिकारिक नाम बदलकर ‘डोनाल्ड ट्रंप एवेन्यू’ रख दिया है। इस सप्ताह आयोजित एक गरिमामयी औपचारिक समारोह में तेलंगाना के उपमुख्यमंत्री मल्लू भट्टी विक्रमार्क और भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने इस सड़क की नामकरण पट्टिका (Ceremonial Plaque) का अनावरण किया था।

डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के हैदराबाद में एक सड़क का नाम उनके नाम पर रखे जाने के लिए आभार जताते हुए कहा कि वो इस तरह से सम्मानित होने वाले पहले अमेरिकी राष्ट्रपति हैं। बीते शुक्रवार को ‘ट्रुथ सोशल’ पर ट्रंप का ये बयान तब आया, जब तेलंगाना सरकार ने दक्षिण भारतीय शहर में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास से सटी एक सड़क का नाम “डोनाल्ड ट्रंप एवेन्यू” रखा।

Read Also: गोवा को 2,000 करोड़ रुपये के मैरीटाइम प्रोजेक्ट्स और वॉटर मेट्रो की मिलेगी सौगात

ट्रंप ने कहा, “भारत के हैदराबाद में नया डोनाल्ड ट्रंप एवेन्यू – किसी अमेरिकी राष्ट्रपति को इस तरह सम्मानित किए जाने का यह पहला मौका है। धन्यवाद।” उन्होंने तेलंगाना के उप-मुख्यमंत्री मल्लू भट्टी विक्रमार्क और भारत में अमेरिकी दूत सर्जियो गोर की एक तस्वीर भी शेयर की, जिसमें वे इस हफ्ते की शुरुआत में उनके नाम वाली सड़क के पट्टिका का अनावरण कर रहे थे।

नया नाम पाया ‘डोनाल्ड ट्रंप एवेन्यू’ माइक्रोसॉफ्ट, गूगल और अमेजन जैसी बड़ी अमेरिकी टेक कंपनियों के दफ्तरों के भी पास है। तेलंगाना सरकार ने इस कदम को अमेरिका के प्रति सम्मान और अमेरिका-भारत संबंधों में हैदराबाद की बढ़ती भूमिका को मान्यता देने वाला बताया।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *