Gold Silver Price: सोने चांदी की कीमत में भारी गिरावट, सोना 1.50 लाख से नीचे लुढ़का, जानें आज के ताजा रेट

Gold Silver Price:

Gold Silver Price: कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और अमेरिकी डॉलर के मजबूत होने से मांग कमजोर पड़ने के बीच राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को सोना 4,300 रुपये टूटकर 1.56 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया, जबकि चांदी 10,000 रुपये फिसलकर 2.45 लाख रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। Gold Silver Price:

Read Also- America: क्यूबा की राजदूत ने ट्रंप प्रशासन द्वारा नेताओं पर लगाए गए प्रतिबंधों को सैन्य हस्तक्षेप का ‘बहाना’ बताया

स्थानीय सर्राफा कारोबारियों ने कहा कि 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 4,300 रुपये यानी करीब तीन प्रतिशत गिरकर 1,56,000 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी कर सहित) पर आ गया। पिछले कारोबारी सत्र में ये 1,60,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। Gold Silver Price:

Read Also- PM मोदी गुरूवार को नीति आयोग की 11वीं शासी परिषद बैठक की करेंगे अध्यक्षता, विकसित भारत के लक्ष्य…

चांदी की कीमत भी 10,000 रुपये यानी करीब चार प्रतिशत लुढ़ककर 2,45,700 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी कर सहित) रह गई। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी का बंद भाव 2,55,700 रुपये प्रति किलोग्राम रहा था।विश्लेषकों ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच भू-राजनीतिक तनाव बढ़ने से कच्चा तेल 90 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया, जिससे डॉलर मजबूत हुआ और कीमती धातुओं की कीमतों में गिरावट आई।अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 90.53 डॉलर यानी 2.13 प्रतिशत गिरकर 4,168.99 डॉलर प्रति औंस पर आ गया, जबकि चांदी 2.24 प्रतिशत टूटकर 63.87 डॉलर प्रति औंस पर रही।Gold Silver Price:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *