CM सैनी ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जयंती समारोह में शिरकत कर पंजाब सरकार पर साधा निशाना

Haryana: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती समारोह में की बतौर मुख्य अतिथि शिरकत।पठानकोट में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री का संबोधन।पठानकोट की सभा में मुझे एक अलग ही राष्ट्र भक्ति का हो रहा है एहसास।पंजाब की गौरवशाली मिट्टी को और आप सबको आदरपूर्वक नमन।इस वीर धरा पर हम ऐसे महापुरुष की जयंती मनाने के लिए इकट्ठे हुए जिन्होंने अपना जीवन देश की अखंडता के लिए किया बलिदान।

Read Also: छत्तीसगढ़ की मशहूर लोकगायिका तीजन बाई का निधन, CM विष्णुदेव साय ने दी श्रद्धांजलि

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चरणों में कोटि-कोटि नमन और भावभीनी श्रद्धांजलि करता हूं अर्पित। जम्मू कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बनाए रखने के लिए वह बिना किसी परमिट के जम्मू कश्मीर की सीमा में हो गए थे दाखिल।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 5 अगस्त 2019 को धारा 370 की दीवार को हमेशा हमेशा के लिए उखाड़ कर फेंक दिया।आज सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र से भारत का पूरी दुनिया में बज रहा है डंका।हरियाणा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसी विजन को जमीन पर उतारा गया। Haryana:

Read Also: मानसून की बारिश से पानी-पानी हुई मुंबई, सड़कों पर हुआ जलभराव, IMD ने रेड अलर्ट किया जारी

पंजाब में चल रही सरकार ने पंजाब की जनता के साथ बहुत बड़ा विश्वासघात किया।पंजाब के युवा को नशे के दलदल में धकेल दिया गया और सरकार ने ड्रग्स माफिया के सामने टेक दिए घुटने।विकास के नाम पर यहां बड़ी-बड़ी बातें तो होती है लेकिन जमीन पर सिर्फ और सिर्फ दिखाई देते हैं विज्ञापन।पंजाब को इस समय ऐसी मजबूत सरकार की जरूरत जो विज्ञापनों से नहीं बल्कि विजन से चले।भाजपा के पास देश को आगे ले जाने का ट्रैक रिकॉर्ड है और पंजाब को फिर से रंगला पंजाब बनाने का संकल्प।हमारा सबसे पहले संकल्प पंजाब को नशे के जाल से पूरी तरह मुक्त करना।

हम पंजाब के किसान भाइयों को आधुनिक खेती, नई तकनीक और फसलों के MSP की देंगे गारंटी।कानून का राज स्थापित करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर हम सबको संकल्प लेना है कि राष्ट्रवाद के मूल्यों को मजबूत करें।

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *