तमिलनाडु में गहराया जल संकट, पानी की कमी से जूझ रहे किसानों ने सरकार से लगाई मदद की गुहार

Tamil Nadu:

Tamil Nadu: तमिलनाडु के नमक्कल जिले में पानी की भारी कमी के कारण कई एकड़ खेती की जमीन बंजर हो गई है, जिससे किसान अपनी फसल और रोजी-रोटी बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।यहां के लोगों और किसानों ने राज्य सरकार से तुरंत जमीनी सर्वे करने और प्रभावित लोगों के लिए मुआवजे और दूसरी तरह की मदद समेत राहत के उपाय करने की अपील की है। Tamil Nadu:

Read Also: CM सैनी ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जयंती समारोह में शिरकत कर पंजाब सरकार पर साधा निशाना

ये संकट ‘अल नीनो’ मौसम पैटर्न के असर और इस साल मानसून के पूरी तरह से फेल होने के कारण मेट्टूर बांध से सिंचाई के लिए अपर्याप्त पानी मिलने की वजह से पैदा हुआ है।नतीजतन, कुमारपालयम, पल्लीपालयम और वेपाडाई और उसके आस-पास की 20 से ज्यादा झीलें पूरी तरह सूख गई हैं और उनमें पानी की एक बूंद भी नहीं बची है।

Read Also: चंडीगढ़ इंडस्ट्रियल एरिया में भरभराकर गिरी इमारत, मलबे में दबने से दो लोगों की मौत

एक किसान विश्वनाथन ने कहा, “छह साल से ज्यादा वक्त से ठीक से देखभाल न होने के कारण ये झील लगभग सूख चुकी है। इसलिए हमें पीने के पानी की भी किल्लत का सामना करना पड़ रहा है।”पानी की भारी कमी के कारण खेती के लिए तैयार की गई सैकड़ों एकड़ जमीन बिना खेती के बंजर पड़ी है। Tamil Nadu: 

उन्होंने कहा, “धान, गन्ना, केला, हल्दी और मूंगफली जैसी अहम फ़सलें पानी न मिलने से बर्बाद हो रही हैं। इसलिए सरकारी अधिकारियों को तुरंत फ़सलों का निरीक्षण करना चाहिए और सूखे से राहत के तौर पर मुआवजा देना चाहिए।”उन्होंने सरकार से उनकी मदद करने की भी अपील की।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *