दिल्ली में भारी बारिश के बाद PWD कंट्रोल रूम पहुंचे मंत्री परवेश वर्मा, AAP पर साधा निशाना

Delhi Rain: दिल्ली में गुरुवार रात से हो रही बारिश के बाद जल जमाव की स्थिति का जायजा लेने दिल्ली सरकार के पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा शुक्रवार को PWD के कंट्रोल रूम पहुंचे। यहां पहुंचकर उन्होंने दिल्ली के 46 से ज्यादा लोकेशन पर बारिश के पानी का जायजा लिया। दिल्ली सरकार ने जल जमाव की स्थिति पर नजर रखने के लिए 46 लोकेशन पर 179 कैमरे लगाए हैं। Delhi Rain

Read Also- Telangana: अनियंत्रित बोलेरो ने बस स्टॉप पर खड़ी दो महिलाओं को कुचला, आरोपी गिरफ्तार

PWD मंत्री प्रवेश वर्मा ने कहा कि पिछली सरकार ने काम नहीं किया इसलिए ये स्थिति पैदा होती थी।दिल्ली सरकार की ओर से इस बार जल जमाव को रोकने के लिए ऑटोमैटिक पंप भी लगाए हैं। जिन्हें पंप पर आदमी न होने की स्थिति में कंट्रोल रूम से ही ऑपरेट किया जा सकता है। PWD मंत्री प्रवेश वर्मा ने जल भराव के दावों को लेकर आम आदमी पार्टी के आरोपों को निराधार झूठ बताया। Delhi Rain

Read Also- नई दिल्ली में भारत और म्यांमार के बीच 23वीं राष्ट्रीय स्तर की बैठक का हुआ समापन

उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने के उस दावे को झूठा बताया जिसमें उन्होंने एक तस्वीर साझा कर गड्ढा होने का दावा किया था।बहरहाल अब देखना ये होगा कि आने वाले दिनों में दिल्ली सरकार के इंतजाम कितने कारगर साबित होते हैं। कैमरापर्सन मनोज के साथ ललित नारायण कांडपाल टोटल न्यूज दिल्ली। Delhi Rain

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *