यूथ कांग्रेस ने इथेनॉल और E20 मुद्दे पर केंद्र सरकार के खिलाफ किया जोरदार प्रदर्शन, गरमाई सियासत

Delhi
Delhi:  भारतीय युवा कांग्रेस ने आज दिल्ली में इथेनॉल कथित घोटाले मुद्दे और E20 के इस्तेमाल को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया है।इस अवसर पर अनेकों युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिल्ली प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष अक्षय लाकड़ा के नेतृत्व में केंद्र सरकार की E20 इथेनॉल ब्लेंडिंग की नीति के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर दिल्ली प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष अक्षय लाकड़ा ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी पर निशाना साधा।लकड़ा ने कहा कि मंत्री जी ने मिश्रण को बढ़ावा देते समय यह कहा था कि इससे ईंधन सस्ता होगा और उसका लाभ उपभोक्ताओं को मिलेगा, किंतु आज एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल भी लगभग उसी मूल्य पर उपलब्ध है, जिस मूल्य पर सामान्य पेट्रोल मिलता था। यदि एथेनॉल मिश्रण से लागत कम हुई है, तो उसका लाभ उपभोक्ताओं तक क्यों नहीं पहुँचा? आज देश में करोड़ों लोग अपनी गाड़ियों के इंजन, बढ़ते मेंटेनेंस और अतिरिक्त खर्च को लेकर परेशान हैं लेकिन सरकार अपनों का फ़ायदा देख रही है।
दिल्ली प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष अक्षय लाकड़ा ने यह भी कहा कि E20 के प्रयोग से करोड़ों लोगों की गाड़ियों के इंजन का मेंटेनेंस बढ़ेगा, जनता इससे चिंतित है, पर केंद्र सरकार उनकी आवाज़ सुनने के बजाय उन पर यह नीति थोप रही है। उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि आम आदमी की गाड़ी कोई प्रयोगशाला नहीं है, और सरकार को जल्द से जल्द यह प्रयोगशाला बंद करना चाहिए। इस अवसर पर अनेकों युवा कांग्रेस कार्यकर्ता और कई अन्य युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय कार्यकारणी के सदस्य प्रदर्शन में शामिल हुए। यह प्रदर्शन आज युवा कांग्रेस के कार्यालय के बाहर रायसीना रोड पर किया गया।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *