PM Modi: पीएम मोदी का न्यूज़ीलैंड दौरा-एयरपोर्ट पर पीएम मोदी का पीएम लक्सन ने किया स्वागत

PM Modi: 

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज न्यूज़ीलैंड पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। यह 40 साल बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री की न्यूज़ीलैंड यात्रा है। तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में पीएम मोदी ऑकलैंड पहुंचे, जहां न्यूज़ीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने उन्हें एयरपोर्ट पर व्यक्तिगत रूप से रिसीव किया।  PM Modi:

Read Also- गृह मंत्री अमित शाह ने कहा- सीमांत क्षेत्रों में हो रहे जनसंख्यिकी परिवर्तन का मूल कारण घुसपैठ

ऑकलैंड के प्रसिद्ध स्काई टावर को भारतीय तिरंगे के रंगों में रोशन किया गया। प्रधानमंत्री लक्सन ने इस यात्रा को ‘ऐतिहासिक’ बताया। दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय बैठक होगी, जिसमें व्यापार, रक्षा, शिक्षा और लोगों के बीच संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा होगी। हाल ही में हुए फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) को लागू करने और 20 बिलियन डॉलर के निवेश पर फोकस रहेगा।  PM Modi:

Read Also-  रेलवे ने उत्तरी रेलवे के 680 किलोमीटर मार्ग पर सुरक्षा और परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए 206 करोड़ रुपये की लागत से…

पीएम मोदी ने कहा कि”यह यात्रा ऐतिहासिक है। मैं प्रधानमंत्री लक्सन के साथ भारत-न्यूज़ीलैंड मैत्री के पूरे दायरे पर चर्चा करने के लिए उत्सुक हूं। कल मैं ऑकलैंड में भारतीय समुदाय को संबोधित भी करूंगा।”वही पीएम मोदी की यात्रा को लेकर भारतीय समुदाय में खुशी का माहौल है। ‘किया ओरा मोदी’ कार्यक्रम में 10,000 से ज्यादा लोग शामिल होने वाले हैं। यह दौरा इंडो-पैसिफिक में रणनीतिक साझेदारी, समुद्री सुरक्षा और आतंकवाद विरोधी सहयोग को नई दिशा देगा।बहरहाल इस ऐतिहासिक यात्रा से दोनों देशों के बीच आर्थिक और रणनीतिक संबंधों को नई ऊंचाई मिलने की उम्मीद है।  PM Modi:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *