प्रयागराज में मानसून के दौरान बढ़ रहा है नदियों का जलस्तर, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

Prayagraj:

Prayagraj: उत्तर प्रदेश में मानसून की दस्तक के साथ ही संगम नगरी प्रयागराज में नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है, जिसे देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। जिला प्रशासन के अनुसार, नदियों में स्तर बढ़ने के बावजूद यमुना और गंगा में पानी अभी खतरे के निशान से काफी नीचे है। Prayagraj:

Read Also-HARYANA: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने टावर ऑफ़ जस्टिस परिसर के उद्घाटन समारोह में की शिरकत

प्रशासन बाढ़ से प्रभावित हो सकने वाले संवेदनशील इलाकों में बचाव दलों को तैनात करने के साथ ही दूसरे इंतजामों को भी दुरुस्त कर रहा है।मौसम विभाग के अनुसार, इस सीजन में अब तक उत्तर प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून सामान्य से कम रहा है। Prayagraj:

Read Also- लोकसभा अध्यक्ष ने संसद भवन में न्यूजीलैंड के संसदीय प्रतिनिधिमंडल का स्वागत कर भारत-न्यूजीलैंड संबंधों को मजबूत करने पर दिया जोर

राज्य में एक जून से 12 जुलाई के बीच कुल 158.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जबकि सामान्य बारिश 190.9 मिलीमीटर होनी चाहिए थी, यानी बारिश में 17 फीसदी की कमी रही है।हालांकि, प्रयागराज प्रशासन का कहना है कि अगर मानसून जोर पकड़ता है, तो वो हालात से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *