हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज पुलिस अकादमी, मधुबन करनाल में आयोजित एक पुलिस, एक संकल्प ‘ड्रग्स मुक्त हरियाणा’ ‘हरियाणा पुलिस के सभी SHOs के साथ संवाद कार्यक्रम’ में आज CM नायब सिंह सैनी ने सहभागिता की। उन्होंने कहा हरियाणा उदय के तहत आयोजित यह कार्यक्रम नशा मुक्त हरियाणा के संकल्प को नई ऊर्जा देने का एक महत्वपूर्ण अभियान है। पुलिस के कंधों पर कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी के साथ-साथ समाज के भविष्य की रक्षा का भी दायित्व है।
कार्यक्रम को संबोधित कर CM नायब सिंह सैनी ने कहा कि, “हरियाणा पुलिस के कंधों पर कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी के साथ-साथ समाज के भविष्य की रक्षा का भी दायित्व है। मधुबन की इस धरती पर राष्ट्र सेवा के संस्कार दिए जाते हैं। यहां ऐसे प्रहरी तैयार होते हैं जो समाज में विश्वास, सुरक्षा और न्याय की मशाल लेकर चलते हैं। आज का यह कार्यक्रम हरियाणा उदय के तहत नशा मुक्त हरियाणा के संकल्प को नई ऊर्जा देने का अभियान है।”
Read Also: IRCTC 29 अगस्त से राजकोट से 13 दिन की ‘भारत गौरव’ तीर्थयात्रा ट्रेन चलाएगा
उन्होंने कहा कि, “जब कोई व्यक्ति नशे की गिरफ्त में आता है तब केवल एक व्यक्ति नहीं हारता बल्कि एक परिवार टूटता है। हमारी नशे के खिलाफ यह लड़ाई केवल कानून की लड़ाई नहीं बल्कि संस्कारों की लड़ाई है। नशा मुक्त हरियाणा हमारे लिए सामाजिक जरूरत के साथ नैतिक और आध्यात्मिक दायित्व भी है। कोई भी अभियान हो या कोविड जैसी वैश्विक महामारी से लड़ाई, देश ने सिद्ध किया कि जन भागीदारी सबसे बड़ी शक्ति है। इसी जनशक्ति को नशा मुक्त हरियाणा के अभियान से भी जोड़ा गया है। पूरे प्रदेश में मैराथन आयोजित हुई, राहगिरी कार्यक्रम हुए और साइक्लोथॉन का भी आयोजन हुआ। इनमें लाखों युवाओं ने भाग लेकर यह संदेश दिया कि हरियाणा का युवा नशे का नहीं राष्ट्र निर्माण का रास्ता चुनता है।”
इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा- “यहां उपस्थित पुलिस के कर्मठ अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी होने के साथ-साथ अपने क्षेत्र के सबसे बड़े सामाजिक लीडर भी हैं। प्रदेश के हर थाने को कानून व्यवस्था के साथ सामाजिक परिवर्तन का केंद्र भी बनाएं। कानून अपराध रोक सकता है लेकिन संवेदनशील पुलिस सही मायने में भटके हुए इंसान का जीवन बदल सकती है। आप अपने क्षेत्र के प्रत्येक विद्यालय में नशा विरोधी संवाद की परंपरा प्रारंभ करें। समाज को यह विश्वास दिलाइए की पुलिस कानून तोड़ने पर गिरफ्तारी करने वाली संस्था नहीं बल्कि जीवन बचाने वाली संस्था भी है।”
Read Also: नीति आयोग के निवेश अनुकूल सूचकांक में शीर्ष पर गुजरात, लक्षद्वीप का प्रदर्शन सबसे खराब
CM सैनी ने आगे कहा- “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत 2047 का जो संकल्प देश के सामने रखा है उसमें सबसे बड़ी पूंजी हमारे युवा हैं। यदि युवा स्वस्थ होंगे संस्कारी होंगे और नशा मुक्त होंगे तभी विकसित भारत, विकसित हरियाणा का सपना साकार होगा। हमारे यहां कहा भी जाता है कि नर सेवा नारायण सेवा, इसलिए आपकी सेवा भी किसी भावना से प्रेरित होनी चाहिए। कानून के साथ करुणा भी जरूरी है और दंड के साथ दिशा भी ज़रूरी है! हरियाणा के युवाओं में जब गोल्ड मेडल लाने का जज़्बा होगा, अधिकारी बनने का जज़्बा होगा, तब नशे पर प्रहार होगा। थाना प्रभारी संकल्प लेकर कार्य करें, तो वे अपने थाना क्षेत्र की तस्वीर बदल सकते हैं।”
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter
