Haryana में नायब सैनी सरकार के दो साल पूरे, 46,500 युवाओं को सरकारी नौकरी देने का दावा

Haryana

Haryana- नायब सिंह सैनी ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, स्वीडन और सिंगापुर के दौरों में 9,500 करोड़ रुपये के निवेश पर सहमति बनने की जानकारी दी

न्‍यूज डेस्‍क : हरियाणा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर आयोजित प्रेस वार्ता में मुख्यमंत्री ने सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार जनता के विश्वास और सहयोग से विकास कार्यों को आगे बढ़ा रही है। मुख्यमंत्री के मुताबिक, स्वीडन की कंपनियों के साथ बैठकों में करीब 4,000 करोड़ रुपये के निवेश पर सहमति बनी है, जिससे प्रदेश में 11,000 से अधिक रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है। वहीं, सिंगापुर दौरे के दौरान 5,500 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों पर सहमति बनी। इनमें स्वास्थ्य और वेलनेस क्षेत्र में 3,000 करोड़, जल उपचार एवं प्रबंधन में 1,500 करोड़ और शिक्षा क्षेत्र में 1,000 करोड़ रुपये के प्रस्ताव शामिल हैं।Haryana 

Read Also: CM नायब सिंह सैनी ने स्टॉकहोम, स्वीडन में Ericsson और Truecaller मुख्यालय का किया दौरा

Imageमुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने पिछले दो वर्षों में 46,500 युवाओं को बिना पर्ची और बिना खर्ची के सरकारी नौकरी दी है। उनके अनुसार, पिछले 12 वर्षों में लगभग दो लाख युवाओं को सरकारी रोजगार मिला है। जुलाई 2025 में आयोजित कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट यानी CET में 13 लाख 48 हजार अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए प्रदेश में 885 रोजगार मेले और प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित किए गए। मुख्यमंत्री ने किसान कल्याण योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि खरीफ सीजन 2024 में बारिश में देरी के कारण किसानों को 1,345 करोड़ रुपये का बोनस दिया गया। पिछले दो वर्षों में किसानों के खातों में 7,882 करोड़ रुपये पहुंचाने और बाजरे की भावांतर भरपाई योजना के तहत करीब 1.56 लाख किसानों को 360 करोड़ रुपये देने की भी जानकारी दी।Haryana 

Read Also: Haryana को स्वीडन से 4,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव, गुरुग्राम-स्टॉकहोम में सिटी-टू-सिटी सहयोग

Imageनायब सिंह सैनी ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीब परिवारों को 1.56 लाख मकान दिए गए हैं और पात्र परिवारों को 500 रुपये में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है। उनके अनुसार, अब तक 14.65 लाख लाभार्थियों को 380 करोड़ रुपये की सब्सिडी दी गई है। पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत 1,50,538 सोलर रूफटॉप लगाए जाने की जानकारी भी उन्होंने दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने मेक इन हरियाणा औद्योगिक नीति 2026 और 10 सेक्टोरल नीतियां लागू की हैं। इनके जरिए अगले पांच वर्षों में पांच लाख करोड़ रुपये का निवेश आकर्षित करने और 10 लाख रोजगार के अवसर पैदा करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि सरकार विकसित भारत 2047 के लक्ष्य में हरियाणा की अग्रणी भूमिका सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana TwitterN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *