असम में बाढ़ से बिगड़े हालात, 24 घंटे में 21 लोगों की मौत, 5.4 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित

Assam Flood: असम में बाढ़ की स्थिति मंगलवार को और गंभीर हो गई। पिछले 24 घंटों में 21 और लोगों की मौत हो गई, जबकि राज्य के 16 जिलों में 5.64 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। यह जानकारी असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) ने देर रात जारी बुलेटिन में दी। बुलेटिन के अनुसार, सबसे अधिक प्रभावित शिवसागर जिले में 13 लोगों की मौत हुई।Assam Flood: 

Read Also: USA: अमेरिका- ईरान में होर्मुज पर बढ़ा तनाव, अमेरिका ने लगातार 10वीं रात ईरान पर किया हवाई हमला

चराइदेव में पांच, गोलाघाट में दो और जोरहाट में एक व्यक्ति की जान गई। इसके साथ ही इस वर्ष राज्य में बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 31 हो गई है।मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने कहा कि वह बुधवार से बाढ़ प्रभावित जिलों का दौरा कर राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा करेंगे।

एएसडीएमए के अनुसार, बाढ़ से गोलाघाट, कामरूप, होजाई, डिब्रूगढ़, बिश्वनाथ, धेमाजी, सोनितपुर, उदालगुड़ी, नगांव, चराइदेव, कामरूप (मेट्रो), जोरहाट, तिनसुकिया, कार्बी आंगलोंग, लखीमपुर और शिवसागर सहित 16 जिलों में 5,64,600 से अधिक लोग प्रभावित हैं।Assam Flood: 

Read Also: हिमाचल प्रदेश में बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी, 20 और 21 जुलाई को कहां-कहां होगी मानसून की बारिश ?

सोमवार को 15 जिलों में प्रभावित लोगों की संख्या 3.63 लाख से अधिक थी।बुलेटिन के मुताबिक, 44 राजस्व मंडलों के 872 गांव अब भी जलमग्न हैं। सबसे अधिक 3,59,535 लोग शिवसागर जिले में प्रभावित हैं।इसके बाद जोरहाट में 87,662 और चराइदेव में 72,646 लोग बाढ़ से प्रभावित हैं।राज्य में फिलहाल 71 राहत शिविर संचालित किए जा रहे हैं, जिनमें 12,284 विस्थापित लोगों को ठहराया गया है।इसके अलावा 202 राहत वितरण केंद्र भी संचालित किए जा रहे हैं। Assam Flood: 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *