राजकोट के अजी बांध में परिवार के तीन सदस्यों की डूबने से मौत, एक लापता

Gujarat: Three family members drowned in Rajkot's Aji Dam, one missing

Gujarat: गुजरात के राजकोट जिले में शनिवार 2 मई को दोपहर अजी बांध में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की डूबने से मौत हो गई, जबकि एक लापता है। पुलिस ने ये जानकारी दी। ये घटना शाम करीब चार बजे हुई जब परिवार बांध के पास स्थित एक मंदिर के दर्शन करने गया था।

पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) हेतल पटेल ने बताया कि रोहित जाधव (26) पानी में उतरा था, लेकिन वो डूबने लगा। उसे बचाने के लिए उसके भाई धवल जाधव (18) और उसके रिश्तेदार ध्रुव मकवाना (15) ने कोशिश की, लेकिन वे खुद भी पानी के बहाव में फंस गए। Gujarat

Read Also: “वजीरपुर में कत्लेआम! सैलून चलाने वाले ने परिवार को जहर दिया, 5 की मौत”

Gujarat- धवल के पिता भरत जाधव (42) उन्हें बचाने के लिए पानी में कूदे, लेकिन वो भी डूब गए। परिवार के अन्य सदस्यों द्वारा सूचना दिए जाने के बाद स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग के कर्मचारी तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बताया कि रोहित अब भी लापता है, जबकि बाकी तीनों के शव बरामद कर लिए गए हैं। रोहित की तलाश के लिए अभियान जारी है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *