नीट पेपर लीक मामले में अभिनेता सलमान खान ने दिया छात्रों को समर्थन, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की

Bollywood: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने कथित नीट पेपर लीक मामले को लेकर सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों से अपने-अपने घरों को लौटने की अपील की और कहा कि उन्हें भरोसा है कि सरकार दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी।उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक नए पोस्ट में कहा कि छात्रों की सुरक्षा और शिक्षा सबसे ज्यादा जरूरी होनी चाहिए और उनसे चिंता न करने को कहा।

सलमान खान ने लिखा, ‘‘पढ़ाई और सुरक्षा, दोनों ही मामलों में छात्र हमारी प्राथमिकता हैं, इसलिए उन्हें और उनके माता-पिता को चिंता करने की जरूरत नहीं है। माननीय प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया है और मुझे यकीन है कि वे इस पेपर लीक के लिए जिम्मेदार सभी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे। इसलिए छात्रों, कृपया अपने माता-पिता के पास और अपने घर लौट जाएं।’’Bollywood:

Read Also: सोनम वांगचुक ने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह की मौजूदगी में 26 दिनों बाद तोड़ा अनशन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘हमारे युवाओं के कल्याण और भविष्य से बढ़कर कुछ भी महत्वपूर्ण नहीं है। हमारे युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।’प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्होंने पेपर लीक के मुद्दे पर संबंधित प्राधिकारियों और अधिकारियों को सभी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘विद्यार्थियों के हितों को सुरक्षित करने के लिए सरकार द्वारा लिए जा रहे निर्णयों की श्रृंखला में ये एक महत्वपूर्ण कदम है।’’’Bollywood:

Read Also: ओडिशा: पुरी के जगन्नाथ मंदिर को पांच और पवित्र शब्दों के लिए मिली ट्रेडमार्क सुरक्षा

सलमान खान ने अपने संदेश में सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक से भी भूख हड़ताल समाप्त करने की अपील की। उन्होंने लिखा,‘‘सोनम, बस हो गया। इसे और न बढ़ाएं। अगर जरूरत पड़ी तो इस जज्बे को किसी और दिन के लिए बचाकर रखिए। हालांकि मुझे नहीं लगता कि इसकी जरूरत पड़ेगी और कुछ खा लीजिए।’’’Bollywood:

अगर आप चाहें तो मैं अपने घर से खाना भेजूंगा।’कॉकरोच जनता पार्टी के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।वे चिकित्सा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) में कथित अनियमितताओं को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे, परीक्षा प्रणाली में सुधार और पेपर लीक से प्रभावित छात्रों के लिए न्याय की मांग कर रहे हैं। Bollywood:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *